14 मई 2019 का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा मेष राशि वालो के लिए आज का दिन

मेष राशिफल

राशिस्वामी मंगल पराक्रम भाव में राहू के साथ युति बना रहे हैं। धनभाव के स्वामी शुक्र आपकी राशि में उच्च के सूर्य और बुध के साथ युति में हैं। लाभ भाव के स्वामी शनि वक्री होकर केतु के साथ भाग्य भाव में युति से हैं। अष्टम स्थान से धन भाव पर वक्री गुरु की दृष्टि है। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आप कोई महत्वपूर्ण फैसला इस दौरान ले सकते हैं। इस समय आप जीवन के कई क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी।

 

 

यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस समय आपको विशेष प्रयास करने की जरूरत है, क्योंकि समय आपके अनुकूल है, यानि आपको ही नेतृत्व करना है, साथी थोड़ा टालमटोल कर सकते हैं। अपने कार्यों पर ध्यान लगाये रखें, मन इधर उधर के कार्यों में भटक सकता है। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग इस सप्ताह कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे लेकिन नौकरी पेशा अपनी उपलब्धियों से कुछ असंतुष्ट रह सकते हैं क्योंकि उनको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा। धैर्य के साथ काम करते रहें, लेकिन अधिक परेशानी होने की स्थिति में विवाद के स्थान पर स्थान-परिवर्तन के बारे में चिंतन करें। आप काफी व्यावहारिक बने रहेंगे। केवल वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

Back to top button