13414 रूसी सैनिकों की यूक्रेन हमले में मौत, लगभग सात हजार लापता…

रूस-यूक्रेन के बीच जंग 58वें दिन में पहुंच चुकी है. दो महीने पहले शुरू हुई यह जंग अभी भी जारी है. यूक्रेन में जंग शुरू होने के बाद से ही अमेरिका और सहयोगी देश लगातार रूस पर प्रतिबंधों का ऐलान कर रहे हैं. अब रूस भी पश्चिमी देशों के अंदाज में पलटवार कर रहा है. गुरुवार को रूसी सरकार ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग समेत 29 अमेरिकी और 61 कनाडाई लोगों की रूस में एंट्री बैन कर दी. वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट करके कहा कि यूक्रेन हमले में 13414 रूसी सैनिकों की मौत हुई है जबकि, सात हजार जवान अभी तक लापता हैं.
दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन की मदद के लिए 80 करोड़ डॉलर सैन्य सहायता भेजी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो अमेरिकी कांग्रेस से यूक्रेन के लिए और मदद मागेंगे. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस मदद के लिए अमेरिका का आभार जताया है.





