13 अक्टूबर दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए किस पर रहेगी श्री हरी की कृपा

◆आज का पञ्चांग◆
।13 अक्टूबर दिन शुक्रवार आपका मंगलमय हो!।

ऋतु-शरद
माह-कार्टीकप
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:14
सूर्यास्त:-05:46
राहू काल(अशुभसमय)प्रातः
10:30से 12:00बजे तक
तिथि:-एकादशी
पक्ष:-कृष्ण
तिथि-अष्टमी प्रातः07:50तक अष्टमी तदुपरि नवमी05:32सायं तक ।
अमृत मुहूर्त-09:21से10:47तक
||आज का राशिफल||
(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
*मेष*
आज पारिवारिक असयोग से मन व्यथित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है।व्यक्ति विशेष से धन लाभ की संभावना है।व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा द्वारा लाभ होगा।
सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-पीला
राशिरत्न:-मूँगा
( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
*वृषभ*
आज आप व्यवहार में मधुरता आएगी। कृषि कार्यो में निवेश आपको लाभ प्रदान कर सकता है। आय के क्षेत्र में सामान्य लाभ मिल सकता है।विरोधी परास्त होंगे व्यवसायिक कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है।
सुझाव:- आप चौदह मुखी रुद्राक्ष हमेसा धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-सुनहला
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
*मिथुन*
आज आप को शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी पारिवारिक धरातल मजबूत बनेगा।जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। असभ्य भाषण से बचें।यात्रा आपको लाभ दे सकती है। आज पानी व आग से खिलवाल न करें।
सुझाव:- आप पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- बादामी
राशिरत्न:-पन्ना
( ही,हू, हे, हो, डा , डी, डे, डो)
*कर्क*
आज आप का मन राजनैतिक कार्यों में निमग्न रह सकता है। मुकदमें या अतिरिक्त ऋण से आप का मन खिन्न हो सकता है। व्यापारिक यात्रा होगी। पारिवारिक असहयोग का सामना करना पड़ सकता है।अर्थ पक्ष सामान्य रहेगा।
सुझाव:- आप छ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-फिरोजी
राशिरत्न:-मोती
( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
*सिंह*
आज आप को स्वल्प परिश्रम में अनुकूल लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसायिक यात्रा आपको सफलता प्रदान करेगी। भाइयों से तनाव की स्थिति बन सकती है। प्रेम सम्भन्धों में सायं समय मे मधुरता आएगी।विरोधी परास्त होंगे। धनलाभ होगा।
सुझाव:- आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- समुद्रीहरा
राशिरत्न:-माणिक्य
(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
*कन्या*
आज आप को पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखें आपका कार्य अवश्य सफल होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी ।जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलने की उम्मीद है।
सुझाव:-आप तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- क्रीम
राशिरत्न:-पन्ना
(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
*तुला*
आज आप कारोबारी यात्रा आपको सामान्य लाभ देगी। अपशब्द से बचे। खान -पान में व्यतिक्रम से स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है। यात्रा का योग बन सकता है। किन्तु सेयर बाजर में आपको लाभ होगा।
सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धरण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-नारंगी
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
*वृश्चिक*
आज आप का दिन भाग दौड़ भरा हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे है। व्यवसाय में आर्थिक तंगी बनी रह सकती हैं। पारिवारिक तनाव न लें।कार्य व्यवहार में मृदुलता लावें। यात्रा से कष्ट हो सकता है।
सुझाव:- आप पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- चॉकलेटी
राशिरत्न:-मूँगा
( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
*धनु*
आज आप सोच समझ कर किसी कार्य को करें व धोखेबाजों से सावधान रहें।आज यात्रा में सचेत रहें। नया कार्य आपको आज सफलता दे सकता है। पारिवारिक सहयोग व पुराने मित्रों से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:- आप सात मुखी रुद्राक्ष धरण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- जामुनी
राशिरत्न:-पीलापुखराज
(भे, भो, जा, जी, जु, जे, ख, खी, खे, खो, ग ,गी)
*मकर*
आज का दिन आपका थोड़ा संघर्ष पूर्ण हो सकता है। कार्य क्षेत्र नौकरी या व्यवसाय में आपसी असयोग का सामना करना पड़ सकता है ।संतान से यश में वृद्धि होगी। वैवाहिक या मांगलिक कार्यों का संपादन हो सकता है।कानूनी मामलों में आज हाथ न लगावें।
सुझाव:- आप बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-श्वेत
राशिरत्न:-नीलम
( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
*कुंभ*
आज आप को मित्रो का सहयोग मिलेगा। बहुत दिनों से प्रयास रत कार्य सफल हो सकते है। पारिवारिक जीवन सुख मय रहेगा। शिक्षा सम्बंधित कार्यों में प्रगति की संभावना बन रही है। यात्रा से विशेष लाभ की संभावना बन रही है।
सुझाव:-आज आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- फिरोजी
राशिरत्न:-नीलम
(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
*मीन*
आज आप को बेहतर काम काज के अवसर मिल सकते है। कुछ नया होने की संभावना बन रही है। यात्रा से लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण प्रसन्नता पूर्ण होगा।व्यापार में नौकरी में उतार -चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है अंततोगत्वा सफलता मिलेगी ।
सुझाव:- आप सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-रानी कलर
राशिरत्न:-पीलापुखराज
●आज के दिन का विशेष महत्व●
1आज कार्तिक माह कृष्णपक्ष अष्टमी तदुपरि नवमी तिथि है।
।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
परहितवश जिन्हके मन माही, तिन्ह कहु जग दुर्लभ कछु नाही
अर्थ:- गोस्वमी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं जिनके हृदय में दूसरो के हित करने की भावना होती है उनके लिए संसार में कोई चीज कठिन नही होती है।अस्तु हम सभी को केवल अपना हीगोस्वमी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं जिनके हृदय में दूसरो के हित करने की भावना होती है उनके लिए संसार में कोई चीज कठिन नही होती है।अस्तु हम सभी को केवल अपना ही हित नही अपितु सम्पूर्ण मानवता का हित जरूर सोचना एवं क्रियान्वित करना चाहिए।
।।वास्तु टिप।।
अपने घर में वेदों के साथ-साथ अट्ठारह पुराणों को शुचितापूर्वक रखने मात्र से वास्तुदोष का सर्वथा निवारण हो जाता है
◆इति शुभम ◆
।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252





