13 जुलाई २०१७ दिन गुरुवार का पञ्चांग: जानिए क्या कहती है आज आपके सितारों की चाल

आज का पञ्चांग

13 जुलाई २०१७ दिन गुरुवार आप सबका मंगल हो

13 जुलाई २०१७ दिन गुरुवार का पञ्चांग: जानिए क्या कहती है आज आपके सितारों की चाल ऋतु-वर्षा
माह-श्रावण
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:33
सूर्यास्त:-07:19
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर 12.08 से 01:50 तक
तिथि:-चतुर्थी
पक्ष:-कृष्ण पक्ष युगाब्द
दिशाशूल-उत्तर

आज का राशिफल- 12 जुलाई २०१७

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष (Aries): आज आपका दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड़-धूप में बीत सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- पीला

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ (Taurus): आप आज नए काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति रहेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

सुझाव:- आप चौदह मुखी रुद्राक्ष हमेसा धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन (Gemini): आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रह सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का मंद प्रतिभाव आपको निराश कर सकता है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न पड़ें।

सुझाव:- आप पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- श्वेत

( ही,हू, हे, हो, डा , डी, डे, डो)

कर्क (Cancer): क्रोध और नकारात्मक विचार आपका मानसिक स्वास्थ हर सकते हैं। खान-पान पर ध्यान रखें वरना स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है। नए काम की शुरुआत न करें।

सुझाव:- आप छ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-बादामी

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह (Leo): आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। व्यापारिगण भागीदारों के साथ धैर्य से काम लें। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ आज मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं होगी।

सुझाव:- आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- आसमानी

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या (Virgo): आज आपको हर मामले में अनुकूलता का अनुभव हो सकता है। घर में सुख- शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी सभी का सहयोग मिलेगा।

सुझाव:-आप तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- फिरोजी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला (Libra): आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से आप संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में न पड़ें। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात सुखद रहेगी।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धरण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-लाल

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक (Scorpio): मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की संभावना है। जमीन, वाहन आदि के सौदे करने या उसका दस्तावेज बनवाने से आज बचें।

सुझाव:- आप पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- चॉकलेटी

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु: धनु (Sagittarius): आज आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहां आगमन हो सकता है। लघु यात्रा की संभावना है।
आज आपके सोचे हुवे कार्य होंगे। पारिवारिक सामंजस्यता से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन से सावधन रहें। आर्थिक पक्ष में इज़ाफ़ा हो सकता है।

सुझाव:- आप सात मुखी रुद्राक्ष धरण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- पीला

(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर (Capricorn): आज आप वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शेयर- सट्टे की प्रवृत्तियों में पूंजी निवेश की संभावना है। गृहणियां मानसिक असंतोष की भावना अनुभव कर सकती हैं। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा।

सुझाव:- आप बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-दूधिया

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ (Aquarius): आज आपका दिन शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ताजगी से भरा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी हो सकता है। नकारात्मक, विचारों को दूर रखें।

सुझाव:- आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- केसरिया

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको एकाग्रता का अनुभव होगा। स्वजनों से दूर जाना पड़ सकता है। कोर्ट- कचहरी और किसी की जमानत से जुड़े काम में सावधानी बरतें। अल्पकालीन लाभ लेने का लालच न करें।

सुझाव:-आप चार मुखी रुद्राक्ष धारण करेंआपका मंगल होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1आज श्रावण माह कृष्णपक्ष तृतिया तिथि है।
2 आज ही तृतिया दिन में 12:02 तक है फिर चतुर्थी मान्य है अस्तु श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी आज ही है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

लिंग थापि बिधिवत करि पूजा।
सिव समान मोहि प्रिय नहि दूजा।।

अर्थ:- भगवान श्री राम जी समुद्र पर सेतुबन्धन से पूर्व भगवान शंकर के रामेश्वर लिंग की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की और मानव लीला करते हुवे उनसे आशीर्वाद लिया व ये घोषणा कर दिया कि मुझे शिव के समान कोई दूसरा देव मुझे प्रिय नही है।

अस्तु शिव का निंदक राम भक्त कभी नही हो सकता”

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

 

Back to top button