13 अप्रैल 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष — आज काफी अच्छा महसूस करेंगे। व्यापारिक समस्याओं का हल निकाल लेंगे। किसी तीर्थस्थान की तरफ जाने की इच्छा होगी। शरीर में स्फूर्ति नहीं रहेगी। नैतिक मूल्यों के विषय में काफी चिन्तन करेंगे।राशिफल

वृषभ — स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। आवश्यक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। परिवार के लोगों का विशेष ध्यान रखें। निजी जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। कारोबार में नुकसान हो सकता है।

मिथुन — नये अनुबन्ध हो सकते हैं। आपकी सलाह को लोग गम्भीरता से लेंगे। भाग्य मजबूत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। भाइयों से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।

कर्क — ऑफिस का काम आज काफी कठिन हो सकता है। दोपहर के बाद स्थितियाँ बिगड़ सकती है। रोगों में वृद्धि हो सकती है। आवश्यक कार्यों को समय रहते पूरा कर लें। प्रिय व्यक्ति से धोखा मिल सकता है।

सिंह — सुबह घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। लेकिन शाम को आध्यात्मिक विचारों से भरपूर रहेंगे। तकनीक की कुछ विधायें सीखने की इच्छा जागृत होगी। सत्संग में बैठने का प्रयास करें।

कन्या — जॉब के हिसाब से समय काफी अनुकूल रहने वाला है। शाम के समय घर में कुछ आवश्यक वस्तुओं की कमी हो सकती है। धन की समस्या खड़ी हो सकती है। अनर्गल धन खर्च करने से बचें। अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखेँ।

तुला — गृहस्थ जीवन में प्रसन्नता और सन्तुष्टता रहेगी। ससुराल से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आईटी और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों का दिन बहुत ही बेहतरीन रहेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मन में कामुक विचारों का आधिक्य रहेगा।

वृश्चिक — परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। दिन भर परिवार को समय देने का प्रयास करेंगे। कड़वी जबान बोलने से बचें। स्वयं के प्रति किसी तरह की शंका न पालें। धर्म-कर्म में रुचि लेंगे।

धनु — परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम को बेहतर तरीके से करने की कोशिश करेंगे। मन में गलत विचारों की अधिकता रहेगी। दाम्पत्य सुख में कमी आयेगी। बहसबाजी में पड़ने के बजाय अपने काम से काम रखें।

मकर — झूँठ बोलने से आज आपको बचना चाहिये। शाम के समय मन में कुछ नकारात्मक विचार घर कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला न झाड़ें। बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। शरीर में थकान महसूस हो सकती है।

कुम्भ — अपने लोगों की जी खोलकर मदद करेंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और देखभाल बढ़ेगी। पुरानी मेहनत आज रंग लायेगी। लव लाइफ में आसक्ती बढ़ेगी।

मीन — प्रसन्नता वर्धक समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी बातों को लेकर अडिग रहें। अचानक से कोई नया काम तैयार हो सकता है। कारोबार में अनिश्चितता रहेगी। सहकर्मी आपकी काफी इज्जत करेंगे।

Back to top button