12GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ लांच होगा या फोन, 5G सपोर्ट भी मिलेगा

सैमसंग के नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस10 (Samsung Galaxy S10) को लेकर रिपोर्ट लीक हो रही हैं। अलग-अलग रिपोर्ट में अलग-अलग दावे किया जा रहे हैं। अब एक नई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 को 12 जीबी रैम और 1 टीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लांच किया जा सकता है, हालांकि गैलेक्सी एस10 का यह 5जी वेरियंट होगा। 4जी वेरियंट में 12 जीबी रैम नहीं मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी एस10 के 5G वेरियंट को Beyond X के नाम से लांच किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एस10 में 6.7 इंच की डिस्प्ले के साथ कुल 5 कैमरे होंगे। इनमें से तीन कैमरे रियर पैनल पर और दो फ्रंट में होंगे। फोन की लांचिंग नए साल फरवरी में हो सकती है। हालांकि इस फोन का 5जी वेरियंट 5जी नेटवर्क के लांच होने के बाद ही बाजार में आएगा।

ITHome claim की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Galaxy S10 के एक खास वेरियंट में 12GB रैम के साथ 1 टीबी की स्टोरेज मिलेगी, हालांकि यह साफ नहीं है कि स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा या नहीं। सैमसंग गैलेक्सी एस10 व्हाइट, ब्लैक, येल्लो और ग्रीन कलर वेरियंट में लांच हो सकता है।

कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस10 को दो वेरियंट में लांच करेगी। पहले वेरियंट वाले फोन की डिस्प्ले 6.7 इंच की और दूसरे की 5.8 इंच की होगी। फोन के साथ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एस10 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

Back to top button