कोरोना के 24 घंटे में आए 12881 मामले, तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3 लाख 66 हजार पार कर गई है. पहली बार देश में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 12 हजार 881 नए केस मिले हैं. 334 लोगों की मौत भी हुई है. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है. भारत से ज्यादा केस अमेरिका (2,233,957), ब्राजील (960,309), रूस (553,301) में हैं. वहीं, रोजाना आ रहे केस के मामले में भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर बना हुआ है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 3 लाख 66 हजार 946 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 12237 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 94 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. इस वक्त 1 लाख 60 हजार 384 कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. दूसरे नंबर पर दिल्ली है. पिछले 24 घंटे में 12 हजार 881 नए मामले सामने आए हैं.
अमेरिका में कोरोना से अब तक 119,941 लोगों की मौत
वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या गुरुवार सुबह तक बढ़कर 22 लाख 33 हजार पार हो गई. वहीं, कुल 1 लाख 19 हजार 941 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, इस दौरान 9 लाख 15 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. 11 लाख 98 हजार लोगों का अस्पतालों में अभी इलाज चल रहा है.
बता दें कि अमेरिका में कुल 5 फीसदी कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 41 फीसदी लोग इस बीमारी ठीक हो चुके हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 406,367 केस सामने आए हैं. सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 31,046 लोग मारे गए हैं.
बता दें कि अमेरिका में कुल 5 फीसदी कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 41 फीसदी लोग इस बीमारी ठीक हो चुके हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 406,367 केस सामने आए हैं. सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 31,046 लोग मारे गए हैं.





