अभी-अभी: T-20 को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, ‘धोनी को बैटिंग करते देखना चाहती थी स्टेडियम की…

आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T-20 मैच में बारिश के बाद डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर9 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने रांची की जनता को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि धोनी को बल्लेबाजी करते देखना चाहती थी स्टेडियम की भीड़।

 

कम लक्ष्य होने के कारण पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी का मौका ​नहीं मिला जिन्हें देखने उनके शहर में स्टेडियम में भारी भीड़ जुटी थी। इस बारे में पूछने पर धवन ने कहा कि 6 ओवर में कितने लोग बल्लेबाजी कर सकते हैं । धोनी भाई की बल्लेबाजी नहीं देखने से यहां के लोग निराश होंगे लेकिन भारत की जीत की खुशी तो मिली ना।

ये भी पढ़े: अभी अभी: इस शख्स ने रुकवा दिया पीएम मोदी का पूरा काफिला, वजह जानकर उड़ जाएंगें होश

 

पिछले कुछ अर्से में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन के कारण एक समय की आस्ट्रेलियाई टीम की तरह अपराजेय होती जा रही है और धवन ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो बहुत उम्दा होगा। उन्होंने कहा कि अगर हम बीते जमाने की आस्टेलियाई टीम की तरह कर पाते हैं तो यह अच्छा होगा । उस दिशा में बढ रहे हैं और युवा खिलाडी परिपक्व हो रहे हैं।

 

Back to top button