12 दिनों में बाढ़ से तबाह हुआ बिहार, 341 लोगों की गई जान…

  • पटना. पिछले 12 दिनों के बिहार के 18 जिले बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। बाढ़ के चलते अबतक 341 लोगों की मौत हुई है और 1.46 करोड़ लोग प्रभावित हैं। मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिले में बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। वहीं, कटिहार, अररिया, किशनगंज समेत अन्य जिलों में पानी उतरने लगा है। पानी उतरने के साथ ही अब बाढ़ से हुई तबाही नजर आने लगी है। घर छोड़कर राहत कैंप में शरण लेने वाले लोग किसी तरह अपना पेट भर रहे हैं। 
     12 दिनों में बाढ़ से तबाह हुआ बिहार, 341 लोगों की गई जान...

    26 को बिहार आएंगे पीएम मोदी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण…

    – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 अगस्त को बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी रहेंगे।
    – पीएमओ ने बिहार सरकार को इसकी सूचना दे दी है। विस्तृत कार्यक्रम पीएमओ से भेजा जाना है। पीएम पहले पटना आएंगे और फिर यहां से वे बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए प्रस्थान करेंगे।
    – उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की बैठक में उनसे बिहार आने का आग्रह किया था।

    ये भी पढ़ें:-  बाबा के लिए आधी रात को सड़को पर भक्त, छतों पर रखे डीजल-पेट्रोल और हथियार

    7.61 लाख लोगों को करना पड़ा पलायन

    – बाढ़ के चलते करीब 7.61 लाख लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करना पड़ा है। पानी उतरने के साथ अब बहुत से लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं।
    – स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के स्पेशल सेक्रेटरी अनिरुद्ध कुमार के अनुसार 2.29 लाख लोगों को 1085 राहत कैंप में रखा गया है। बाढ़ पीड़ित 4.52 लाख लोगों के लिए 1608 कम्यूनिटी किचन में खाने की व्यवस्था की गई है।
    – बाढ़ के चलते सबसे अधिक लोगों की मौत (75) अररिया जिले में हुई है। इसके साथ ही सीतामढ़ी में 36, पश्चिम चम्पारण में 36, कटिहार में 26, किशनगंज में 23, मधुबनी में 23, पूर्वी चम्पारण में 19, दरभंगा में 19, मधेपुरा में 19, सुपौल में 15, गोपालगंज में 14, पूर्णिया में 9, मुजफ्फरपुर में 7, खगड़िया में 6, सारण में 6, सहरसा में 4 और शिवहर में 4 लोगों की मौत हुई है।
Back to top button