12 अक्टूबर: आज इनके साथ शेयर कर रहे हैं आप अपना बर्थडे

बर्थडे वाला दिन हमेशा स्पेशल होता है. अगर आज आपका बर्थडे है, तो आपके पास पहले से ही जश्न मनाने की कई वजहें हैं. आपके दोस्त सरप्राइज पार्टी रखने में बिजी होंगे, जिसके लिए आप भी तैयार होंगे. लेकिन हम आपको और भी स्पेशल फीलिंग देने वाले हैं.12 अक्टूबर: आज इनके साथ शेयर कर रहे हैं आप अपना बर्थडे

क्या आपको पता है कि आज आप किनके साथ अपना जन्मदिन शेयर कर रहे हैं? आप उनके साथ न सिर्फ अपने जन्म का महीना और राशि शेयर कर रहे हैं, बल्कि ये तारीख (12 अक्टूबर) भी!

शक्ति मोहन 

डांसर शक्ति मोहन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. शक्ति जी टीवी के रियलिटी शो डांस इंडिया डांस-2 की विजेता रह चुकी हैं. उन्हें इनाम के तौर पर 50 लाख रुपये कैश और एक वैगनार कार मिली थी. शक्ति साल 2015 में इंटरनेशनल रियलिटी शो ‘डांस सिंगापुर डांस’ में बतौर जज रही थी. उसके बाद प्लस पर आने वाले शो ‘डांस प्लस’ के तीनों सीजन में जज के तौर पर रही. इसके अलावा शक्ति विशेष अतिथि के रूप में टेलीविजन की दुनिया में कई रियलिटी शो में शामिल हो चुकी हैं.

शक्ति मोहन ने फिल्मों की दुनिया में भी धूम मचाई है. कई बॉलीवुड फिल्मों के गाने में शक्ति नजर आई हैं. फिल्म ‘तीस मार खान’ के टाइटल सॉन्ग, फिल्म राउडी राठौर के गाने ‘आ रे प्रीतम प्यारे’ में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा फिल्म धूम-3 में असिस्टेंट कोरियोग्राफर के रूप में काम कर चुकी हैं.

रामकृपाल यादव

भारत के 14वीं लोकसभा के सदस्य और पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव का आज 60वां जन्मदिन है. रामकृपाल पहले लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सहयोगी और बड़े नेता थे. लेकिन साल 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे.

रामकृपाल ने 17 सालों तक लालू यादव का साथ निभाया. वो पटना के डिप्टी मेयर (1985-86), बिहार विधान परिषद के सदस्य (1992-93), राज्यसभा सदस्य, तीन बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं. अभी रामकृपाल यादव राज्य ग्रामीण विकास मंत्री हैं.

रामकृपाल पाटलिपुत्र से 2014 में हुए लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन लालू प्रसाद ने अपनी बेटी मीसा भारती को वहां से उम्मीदवार बना दिया था. इसी वजह से रामकृपाल नाराज हो गए और बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी की तरफ से रामकृपाल ने पाटलिपुत्र क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा और मीसा भारती को 40,322 वोटों से मात देकर जीत हासिल की.

ह्यू माइकल जैकमैन (Hugh Jackman)

ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता और निर्माता ह्यू माइकल जैकमैन का 12 अक्टूबर 1968 को जन्म हुआ था. उन्होंने फिल्म, संगीत, थिएटर और टीवी की दुनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता हासिल की है. अधिकतर लोग उन्हें फिल्म X-मेन की सीरीज में एक्शन, रोमांटिक सुपरहीरो की भूमिका के लिए जानते हैं. ह्यू जैकमैन तीन बार टोनी अवॉर्ड और 81वें अकाडमी अवॉर्ड समारोह की मेजबानी कर चुके हैं.

ये भी पढ़े: जानिए, आज 12 अक्टूबर की विशेष बातें और महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

अभिनेता ह्यू जैकमैन का जन्म ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ था. आठ साल की उम्र में उनकी मां परिवार छोड़कर चली गईं थी. उसके बाद वो अपने पिता (लेखक) और भाई-बहनों के साथ रहे. उनसे छोटी एक बहन है, बाकी चार भाई बहन उनसे बड़ें हैं. 

Back to top button