पंजाब में रेल ट्रैक पर 12 घंटे का ब्लॉक, तीन सेक्शनों पर ट्रेनों का आवागमन रहेगा ठप

फिरोजपुर। शहर के टैंकावाली बस्ती रेलवे फाटक की जगह रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूवी) 27 जून को बनाया जाएगा। सुबह से देर रात तक चलने वाले आरयूवी के निर्माण को देखते हुए रेलवे ने फिरोजपुर-बठिंडा, फिरोजपुर-लुधियाना व फिरोजपुर-जालंधर सेक्शन पर रेल सेवा बंद रखने का फैसला लिया है।पंजाब में रेल ट्रैक पर 12 घंटे का ब्लॉक, तीन सेक्शनों पर ट्रेनों का आवागमन रहेगा ठप

तीनों सेक्शनों पर रेल संचालन बंद रहने से अप-डाउन की 60 से अधिक पैसेंजर व एक्सप्रेस रेलगाडिय़ां प्रभावित होंगी। प्रभावित होने वाली रेलगाडिय़ों में पैसेंजर रेलगाडिय़ों को एक दिन के लिएरद कर दिया गया है, जबकि एक्सप्रेस रेलगाडिय़ों में कुछ के रूट में बदलाव किया गया है।

फिरोजपुर-बठिंडा, फिरोजपुर-लुधियाना व फिरोजपुर-जालंधर सेक्शन 12 घंटे रहेंगे बंद

रेलवे अंडरब्रिज के लिए दस करोड़ रुपये राज्य सरकार व नगर कौंसिल फिरोजपुर की ओर से रेलवे को दिए गए हैं। आरयूवी की चौड़ाई पांच मीटर व ऊंचाई चार मीटर होगी। टैंकावाली बस्ती की ओर आरयूवी के रैंप की लंबाई 88 मीटर व शहर की ओर 108 मीटर होगी।

 आंशिक रूप से रद रहने वाली रेलगाडिय़ां

-13307 धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस लुधियाना रुकेगी, लुधियाना-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेंगी।

-14629 लुधियाना-फिरोजपुर सतलुज एक्सप्रेस फिरोजशाह रुकेगी, फिरोजशाह-फिरोजपुर के मध्य रद रहेंगी।

-54045 जींद-फिरोजपुर पैसेंजर कासूबेगू रुकेगी, कासूबेगू-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी।

-54563 बङ्क्षठडा-फिरोजपुर पैसेंजर कासूबेगू रुकेगी, कासूबेगू-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी।

-54051 लुधियाना-फिरोजपुर पैसेंजर फिरोजशाह रुकेगी, फिरोजशाह-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी,

-74963 लुधियाना-फिरोजपुर पैसेंजर फिरोजशाह रुकेगी, फिरोजशाह-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी,

-74933 जालंधर-फिरोजपुर पैसेंजर महालम रुकेगी, महालम-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी,

-74935 जालंधर-फिरोजपुर पैसेंजर मल्लांवाला खास रुकेगी, मल्लांवाला खास-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी।

बदले रूट से चलने वाली ट्रेनें

-19223 अहमदाबाद-जम्मू जोकि बठिंडा-फिरोजपुर-जालंधर-पठानकोट के रास्ते चलती है, वह बङ्क्षठडा-धूरी-लुधियाना-जालंधर के रास्ते चलेगी।

-19224 जम्मू अहमदाबाद जोकि पठानकोट-जालंधर-फिरोजपुर-बठिंडा के रास्ते चलती है, वह जालंधर-लुधियाना-धुरी-बङ्क्षठडा रास्ते चलेगी।

-14625 दिल्ली-फिरोजपुर जोकि कोटकपूरा-फरीदकोट-फिरोजपुर के रास्ते चलती है वह कोटकपूरा-फाजिल्का-फिरोजपुर के रास्ते चलेगी।

 रद्द रहने वाली रेलगाडिय़ां

 27 जून को आरयूवी निर्माण कार्य को देखते हुए 54561 बठिंडा-फिरोजपुर, 54572 फिरोजपुर-लुधियाना, 54575 लुधियाना-लोहिंया खास, 54642 फिरोजपुर-बठिंडा, 54576 लोहियां खास-लुधियाना, 54571 लुधियाना-फिरोजपुर, 54641 दिल्ली-फिरोजपुर, 54562 फिरोजपुर-बठिंडा रेलगाड़ी रद रहेगी।

Back to top button