12 नवम्बर 2019 का राशिफल

मेष राशिफल— आज अति उत्साह कार्य की प्रगति में बाधक होगी। कम मेहनत से ही कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। स्वास्थ्य की स्थिति कमजोर रहेगी।

वृषभ राशिफल— दांपत्य जीवन में प्रेम भावना में बढ़ोत्तरी होगी। आज किये गये निवेश लाभप्रद साबित होंगे। एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। शरीर में थकावट रहेगी। कोई कीमती वस्तु गुमने की आशंका है। अनावश्यक व्यय से बचने से प्रयास करें।

मिथुन राशिफल— आज किसी तरह का कर्ज लेने से बचें। नया कार्य शुरू करने के लिये समय अनुकूल है। नौकरी में प्रमोशन मिलने वाला है। कारोबार में मित्रों और करीबियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कर्क राशिफल— नौकरी में कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। नये वस्त्र और आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ काफी प्रसन्नतापूर्वक समय बितायेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं। प्रेम और रोमांस से भरपूर दिन रहेगा।

सिंह राशिफल— जमीन और संपत्ति पर किया गया निवेश लाभप्रद होगा। माता-पिता से आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेंगे। उच्च शिक्षा में आपको नये मौके मिल सकते हैं।

कन्या राशिफल— आज किसी विशेष काम से शहर से जाना पड़ सकता है। आकस्मिक लाभ की संभावना बन रही है। आज वाहन संभलकर चलायें। पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो सकता है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।

तुला राशिफल— स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। आसपास का माहौल हर्षोल्लास भरा रहेगा। व्यापारिक योजनाओं का विस्तार होगा। वाणी में मिठास रहेगी, आपके व्यक्तिव के प्रति लोगों में आकर्षण रहेगा।

वृश्चिक राशिफल—  प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके सौन्दर्य में वृद्धि होगी। बेरोजगार लोग नौकरी के लिये आवेदन करें सफलता अवश्य मिलेगी। धनी और प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशिफल— महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार अवश्य कर लें। दूसरों के उकसावे में न आयें। विलासिता में बहुत सारा व्यय होगा। बौद्धिक चर्चाओं में भाग न लें। कारोबार में अनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।

मकर राशिफल— सुख-सुविधा के साधन जुटायेंगे। मंहगी ज्वैलरी और वाहन खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रसन्नता और उमंग का वातावरण रहेगा। सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है इसलिये हृदय रोगियों को सतर्क रहना चाहिये। आय में वृद्धि होने के बाद भी घर में प्रसन्नता नहीं रहेगी।

कुम्भ राशिफल— समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से उलझे हुए कार्य सुलझ जायेंगे। सॉफ्टवेयर निर्माण से जुड़े लोगों को प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोत्तरी में होगी। भाई-बहनों के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। रोजगार में परिवर्तन चाहते हैं तो प्रयास करें।

मीन राशिफल— पुरुषों को आज स्त्रियों के साथ वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव होगा। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। आज खानपान में संयम रखें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिये।

Back to top button