12 जनवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसे रहेगा आज आपके लिए रविवार का दिन..

मेष राशिफल— आज आपमें आत्मबल की कमी रहेगी। रोजगार के मामले में सफलता मिलेगी। नयी योजनाओं के विषय में प्लान करेंगे। पूरे दिन कन्फ्यूजन की स्थितियाँ बन सकती है। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। घर में कुछ महत्वपूर्ण फेर-बदल करने पड़ेंगे।

वृषभ राशिफल— आज कुछ गलतफहमियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। आज किसी से कोई वायदा न करें। शॉपिंग के लिए बाजार जा सकते हैं। कारोबार में नये सम्बन्ध बन सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपने शौक को लेकर थोड़ा सक्रिय रहेंगे।

मिथुन राशिफल— जीवनसाथी के साथ कुछ वायदे कर सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी बहस में पड़ना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। बिजनेस से सम्बन्धित कोई महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है। आज लिये गए निर्णय भविष्य में काफी लाभकारी सिद्ध होंगे।

कर्क राशिफल— जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक प्रगति होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण होगा। आपकी प्रतिभा को पूरा सम्मान मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

सिंह राशिफल— समय स्वास्थ्य के लिहाज से काफी कष्टदायी रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर के थोड़ा चिन्तित रहेंगे। विदेश से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को आज क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। करियर में थोड़ी परेशानियाँ झेलनी पड़ेगी।

कन्या राशिफल— राजनीति से जुड़े हुये लोगों को बेहतरीन मौके मिलेंगे। व्यवसाय में तरक्की हो सकती है। धन प्राप्ति की रुकावटें दूर होंगी। वैवाहिक जीवन बेहद सुखदायी रहेगा। घर में नये फर्नीचर और विलासी वस्तुओं को ला सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी।

तुला राशिफल— करियर की बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ने वाला है। माता-पिता के साथ अच्छा समय बितायेंगे। नये सम्पर्क बनेंगे जो लाभकारी रहेंगे। शुभचिंतकों के साथ भेंट होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशिफल— आपकी वाणी से लोग प्रसन्न रहेंगे। सामजिक कार्यों में भाग लेंगे। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी और कारोबार दोनों में ही तरक्की मिलेगी। लोग आज आपसे काफी इंप्रेस रहेंगे।

धनु राशिफल— करियर में नवीन अवसर मिल सकते हैं। अति आत्मविश्वास आपके लिए घातक हो सकता है। धन के मामले में दिलेरी दिखाना भारी पड़ेगा। विवाह को लेकर के कुछ परेशानी रहेगी। आज आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं।

मकर राशिफल— बेफिजूल की बातें करके अच्छे मौके खो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ काफी रोमांटिक समय बितायेंगे। विवाह योग्य लोगों को आज विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। शाम के समय फिल्म देखने जा सकते हैं।

कुम्भ राशिफल— आज विरोधियों को अच्छा सबक सिखायेंगे। रुके हुए काम आज बनेंगे। प्रेम-सम्बन्ध मजबूत होंगे। टीवी और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी बेहतरीन रहेगा। बच्चों की तरक्की से मन प्रसन्न होगा। किसी नए कार्य के विषय में प्लान बनायेंगे।

मीन राशिफल— नयी नौकरी का प्रपोजल मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व को समाज में काफी सम्मान मिलेगा। लॉजिकल तरीके से सोचते हुए आप हर समस्या का समाधान निकाल लेंगे। व्यापारिक यात्राओं से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में नयी ताजगी आयेगी।

Back to top button