27सितम्बर दिन बुधवार का राशिफल: जानिए, आज किसको भय मुक्त करेंगी ‘माँ कालरात्रि’

◆आज का पंचांग◆

“27सितम्बर दिन बुधवार आपका का दिन मंगल मय हो”
27सितम्बर दिन बुधवार का राशिफल: जानिए, आज किसको भय मुक्त करेंगी 'माँ कालरात्रि'

ऋतु- शरद
मास-आश्विन
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:03
सूर्यास्त:-05:57
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
12:00से 01:30 तक
तिथि-सप्तमी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल-उत्तर

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आप अपने अतीत को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आज आप सकारात्मक विचारों के साथ कार्य करेंगे।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता थोड़ी हो सकती है। आय पक्ष सामान्य रहेगा। यात्रा लाभप्रद होगी।

सुझाव:- आज आप अपने मंदिर में तिल तेल युक्त दीपक जलावें लाभ होगा।
शुभ रंग:- चॉकलेटी।
राशिरत्न:-मूँगा

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आपके पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यवहारिक पक्ष उत्तमोत्तम होगा। व्यावसायिक साझेदारी में एक नई दिशा मिलेगी,महिलाओं को विशेष सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों का मान बढ़ेगा।

सुझाव:- आज आप हल्दी युक्त जल से स्नान करें उत्तम होगा।
शुभ रंग :- लाल।
राशिरत्न:-हीरा

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आपके रचनात्मक कार्यों में प्रगति होने की संभावना है।मित्रों से मुलाकात होगी।नौकरी पेशेवालों को स्थानांतरण की समस्या आ सकती है। व्यापार में मध्यम लाभ होगा। यात्रा से लाभ होगा। विद्यार्थियों का मन उचाट हो सकता है।

सुझाव:- आज आप भगवान श्री गणेश को मोदकों का भोग लगावें मंगल होगा।
शुभ रंग – धानी।
राशिरत्न:-पन्ना

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:- आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं।आपको मानसिक शांति मिलेगी।आर्थिक पक्ष सबल होगा।पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। मां सम्मना में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। यात्रा से लाभ होगा। परोपकारी सस्थानों से सहयोग मिल सकता है।

सुझाव:- आज आप 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला।
राशिरत्न:-मोती

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।आर्थिक लाभ रुक रुक कर प्राप्त होने की संभावना बन रह है। पारिवारिक मतभेफ का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा से हानि हो सकती है। व्यापारिक समझौता कम लाभ दायक हो सकता है।

सुझाव:- आज आप संध्या के समय देवालय में जाकर दीपक जलाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा।
राशिरत्न:-माणिक्य

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आज आपके लक्ष्यों की प्राप्ति हो सकती है।भागदौड़ अधिक रहेगी।धनागम में वृद्धि होगी।यवसायिक क्षेत्र आपको समुचित लाभ दे सकता है। नौकरी में तनाव हो सकता है। कृषि कार्यों में सफलता मिलेगी।विद्यार्थियों का मन अपने कार्य मे संलग्न रहेगा।

सुझाव:-आज आप गणेश जी को सिंदूर व मिष्ठान्न अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग -आसमानी।
राशिरत्न:-पन्ना

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपको यात्रा से सुख प्राप्त होने की संभावना है।आर्थिक स्थिति सुदृढ़।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यक्ति विशेष से सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन शांत पूर्ण रहेगा। आज आपका मन साफ सफाई की ओर आकर्षित होगा। जीवन साथी से थोड़ा दुराव हो सकता है।

सुझाव:- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपके कार्यों में प्रगति होने की संभावना है।धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा को हो सके तो टालें । वाहन आदि से सावधान रहें । आर्थिक पक्ष उत्तम होगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यर्थ तनाव से बचें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

सुझाव:- आज आप महालक्ष्मी की कमल पुष्प से आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।
राशिरत्न:-मूँगा

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है।वाद-विवाद से बचें।कर्ज न लें न ही कर्ज आज दें। यात्रा से लाभ मिलेगा। पारिवारिक सफलता मिलेगी। सामाजिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। व्यप्ररिक लाभ होगा। विद्यार्थियों को तनाव का सन करना पड़ सकता है।

सुझाव:- आज आप पीले फल का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।
राशिरत्न:-पीला पुखराज

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।मन उत्साहित रहेगा।व्यवहार पक्ष कटु रह सजता है। व्यपारिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी। पारिवारिक सहयोग से कोई बड़ा कार्य संभव हो पायेगा। महिलाओं को विवाद से बचना चाहिए।

सुझाव:- आज आप भगवान श्री नारायण जी का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग- गुलाबी।
राशिरत्न:-नीलम

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपको कोई ऐसा समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे सुखद अनुभूति होगी।माता से धनलाभ।जीवन साथी का पूरा सहयोग मिकेगा। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी को लेकर विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को हर तरफ से लाभ मिकेगा।

सुझाव:- आज आप सिद्धिकुंजिका स्रोत द्वारा माँ का पूजन करे लाभ होगा।

शुभ रंग- सुनहला।
राशिरत्न:-नीलम

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आपको मनोरंजन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।शुभ समाचार प्राप्त होगा। पारिवारिक सामंजस्यता बढ़ेगी। जीवन साथी कपूर सहयोग मिलेगा। यात्रा से समुचित लाभ होगा।बुजुर्गों को जल से भय हो सकता है।

सुझाव:- आज आप श्वेत मंदार के पुष्पों से भगवान शिव पार्वती का पूजन करें मंगल होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।
राशिरत्न:-पीला पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज आश्विन माह शुक्लपक्ष सप्तमी तिथिहै।
2आज माता काल रात्रि का व्रत पूजन दिवस है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

कासी मरत जंतु अवलोकी। जासु नाम बल करउँ बिसोकी।।

अर्थ:- श्री रामचरितमानस जी में भगवान शंकर माता पार्वती से कहते है देवी सुनो जब मैं देखता हूँ काशी में कोई प्राणी मर रहा है वो चाहे किसी भी जाति का हो भगवान श्री राम नाम के बल से मैं उस जीव को विशेष गति मोक्ष देता हूँ ।”अस्तु शास्त्रों में भी काशी सप्त मोक्षदा नगरियों में एक है।”

।। वास्तु टिप।।

जिस घर में कम से कम 6 अंगुल पारदेश्वर भगवान शिव के लिंग की पूजा होती है उस घर में शुख शांति का निवास होता है। व वास्तु दोष नहीं होता है।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमदभागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
सम्पर्क सूत्र-9044741252

Back to top button