11000mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

Honor Power 2 स्मार्टफोन इसी साल जनवरी में 10080mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था। यह फोन 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया है। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी के बारे में खबर आ रही है कि वह बड़ी बैटरी वाला एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन का प्रोडक्शन ट्रायल शुरू हो चुका है। Honor पिछले कुछ समय में कई बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है।
11000mAh बैटरी वाला होगा फोन
चाइनीज टिपस्टर Digital Chat Station ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट किया है। इसके मुताबिक, Honor ने 11000 (करीब 10,690mAh) बैटरी वाले स्मार्टफोन के प्रोडक्शन का ट्रायल शुरू कर दिया है। यह सबसे बड़ी बैटरी पैक के साथ आने वाला मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन होगा। टिपस्टर ने फिलहाल इस अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम नहीं बताया है। उम्मीद है कि यह फोन कंपनी के Honor Power सीरीज का हो सकता है।
कंपनी ने इस साल जनवरी में Honor Power 2 स्मार्टफोन को 10,080mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया था। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 14.2 घंटे की गेमिंग और 17.3 घंटे तक नेविगेशन टाइम ऑफर करता है।
Honor ने इसके साथ ही Win सीरीज का स्मार्टफोन भी 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया था। इसमें 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया था। इसके बारे में कंपनी ने दावा किया है कि यह सिंगल चार्ज में 16.4 घंटे लगातार गेमिंग और 31.3 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग ऑफर करता है।
Honor Power 2 और Win सीरीज की खूबियां
Honor Power 2 स्मार्टफोन को 6.79-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही फोन को MediaTek Dimensity 8500 Elite चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा गया है। यह फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल का है।
Honor Win की बात करें तो इसमें 6.83-इंच की डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लाया गया था। इस सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन Win RT को Snapdragon 8 Elite चिप के साथ पेश किया गया था।





