11 सीतम्बर दिन सोमवार का राशिफल: जानिए आज किस पर कृपा करेंगे भगवान भोलेनाथ

◆आज का पञ्चांग◆

।आप सबका मंगल हो 11 सीतम्बर दिन सोमवार। 

 11 सीतम्बर दिन सोमवार का राशिफल: जानिए आज किस पर कृपा करेंगे भगवान भोलेनाथ ऋतु-शरद
माह-आश्विन
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय:-05:51
सूर्यास्त:-06:09
राहू काल(अशुभसमय)प्रातः
07:30से 09:00बजे तक
तिथि:-पंचमी06:10तक प्रातः/षष्ठी03:59तक सायं
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-पूर्व

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आपका पूर्व से चल रहे कार्य सफल होगा। निजी सम्बंध प्रगाढ़ होंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते है। पारिवारिक स्थिति उत्तमोत्तम होगी।आज यात्रा से लाभ मिलेगा। महिलाओं को इच्छित वस्तुओं लाभ मिलेगा। बुजुर्गों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। विद्यार्थियों को शैक्षिक लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें व पारदेश्वर को भस्म अर्पित करें। लाभ होगा।
शुभरंग:- श्वेत

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।यात्रा से लाभ की संभावना बन रही है।साशन सत्ता से लाभ की संभावना बन रहा है।विद्यार्थियों को शैक्षिक लाभ मिलेगा। महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आप चौदह मुखी रुद्राक्ष हमेसा धारण करें व पारदेश्वर को मिष्ठान्न भोग लगावें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-हल्का लाल

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। चल अचल सम्पति के लिए कर्ज लेने का प्रयास सफल होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।पारिवारिक पड़ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।महिलाओं का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है खान -पान का ध्यान रखना हितकर होगा। बुजुर्गों को धन लाभ हो सकता है।विद्यार्थियों का मान बढ़ेगा ।

सुझाव:- आप पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें व पारदेश्वर को दूर्वांकुर अर्पित करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- सुनहला

( ही,हू, हे, हो, डा , डी, डे, डो)

कर्क:-आज आप को शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुदूर यात्रा का योग बन सकता है।व्यापार में मध्यम लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी निसन्देह प्रयाश से प्राप्त हो सकती है।पारिवारिक तनाव आपको उलझने दे सकता है।व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। महिलाओं का कार्य मनोनुकूल पूर्ण होगा। विद्यार्थियों के सफलता की संभावना का योग बन सकता है।आज बुजुर्गों को परहेज अवश्य करना होगा।

सुझाव:- आप छ मुखी रुद्राक्ष धारण करें व पारदेश्वर को उत्तम पारा का भोग लगावें उत्तम होगा।
शुभरंग:-धानी

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज आप को उपहार सम्मान का लाभ मिलेगा। कृषि सम्बन्धित कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक सामंजस्य परिवार को अग्रशर करेगा।राजनैतिक कार्यों में विलंब संभव है। भाइयों का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है।महिलाओं को याद की आज प्राप्ति होगी। सन्तान से सुख मिलेगा। बुजुर्गों को धार्मिक अनुष्ठान में रहना आज के दिन पसन्द हो सकता है।

सुझाव:- आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें व पारदेश्वर को अपामार्ग अर्पित करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- श्वेत

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आप यात्रा से विशेष लाभान्वित हो सकते है। व्यवसाय के सुधरने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक दृष्टि कोण से दिन सामान्य रहेगा।सन्तान से यश मिलेगा।पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृध्दि होगी।महिलाओं के लिए दिन आनन्द से परिपूर्ण रहेगा मातृपक्ष के लोगों (मायके) का आगमन होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सुझाव:-आप तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें व पारदेश्वर को कुशोदक से अभिषेक करें लाभ होगा।
शुभरंग:- फिरोजी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज आप को सुदूर यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार से लाभ की संभावना बन रही है। व्यर्थ की चिंता से बचें। पारिवारिक अनुकूलता रहेगी।भाइयों से मन मुटाव हो सकता है।बटवारे से दूर रहें । व्यक्ति विशेष से लाभ होगा। कृषि कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी।विद्यार्थियों तनाव का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं को मनोरंजन का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों को सबक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धरण करें व पारदेश्वर पर विजया अर्पित करें लाभ होगा।
शुभरंग:-समुद्री हरा

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आपका दिन धर्म मय हो सकता है।पारिवारिक जीवन सुख मय रहेगा। अधिक परिश्रम से सफलता की प्राप्ति होगी लेकिन सफलता में देर लग सकती है।विद्यर्थियों को लाभ होगा। महिलाओं को भाइयों सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों को संतान से लाभ मिलेगा।व्यवसायिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य लाभ देगा।

सुझाव:- आप पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें व परदेश्वर को मिश्री युक्त जलसे अभिषेक करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- गुलाबी

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आप धार्मिक वृति से ओतप्रोत रहेंगे। यात्रा पुण्य वर्धक होगी मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक सफलता में अड़चनें आ सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।व्यापारिक लाभ प्राप्त हो सकता है। महिलाओं का मन अस्वस्थ रह सकता है। विद्यार्थियों को आर्थिक लाभ मिलेगा बुजुर्गों के यात्रा का योग बन रहा है।

सुझाव:- आप सात मुखी रुद्राक्ष धरण करें व पारदेश्वर को घृत से अभिषे करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- नीला

(भे, भो, जा, जी, जु, जे, ख, खी, खे, खो, ग ,गी)
मकर:-आज आपका दिन मंगल मय रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य संपादित होगा।व्यक्ति विशेष से लाभ की संभावना बन रही है। यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।बुजुर्गों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। महिलाओं को यात्रा करनी पड़ सकती है।

सुझाव:- आप बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें व पारदेश्वर को गन्ने के रस से अभिषेक करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-पीला

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप को पुत्र द्वारा सम्मान मिलेगा व आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। व्यापारिक स्थितियां उत्तम रहेंगी। कार्य क्षेत्र में प्रगीत मिलेगी। बहुत दिनों से रुके कार्य आपके पक्ष में होंगे।महिलाओं के लिए आज का दिन आध्यात्मिक रहेगा। विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों का मन धार्मिक क्षेत्र में लगेगा।

सुझाव:-आज आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें व पारदेश्वर को दुग्ध अर्पित करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- हरा

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आप को आर्थिक लाभ व सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। पड़ोसियों के सहयोग मिलेगा। अर्थ दशा में पूर्व के प्रति सुधार होगा। व्यवसायिक उलझनों के बाद भी आपका कार्य पूर्ण होगा।महिलाओं को नए आयाम मिलने की संभावना बन रही है। विद्यार्थीयों को सफलता मिलेगी। बुजुर्गों को स्वास्थ्य लाभ होगा।

सुझाव:- आप सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें व पारदेश्वर को विल्बपत्र अर्पित करे।
शुभरंग:-लाल

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1आज आश्विन माह कृष्णपक्ष पंचमी प्रातः 06:10 तक तदुपरि षष्ठी 03:51 तक तिथि है।

2 आज आज षष्ठी तिथि का श्राद्ध है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

सुनहु राम कर सहज सुभाऊ।
जन अभिमान न राखहिं काऊ।।

अर्थ:-श्री कागभुसुंडि जी श्री गरुण जी से रामचरितमानस के उत्तरकाण्ड में कहते हैं कि हे पक्षिराज गरुण जी यदि प्रभू श्री का कोई भी भक्त अभिमान करने लग जाए तो वह उसके अभिमान को समाप्त कर देते हैं यह राघव सरकार का सहज स्वभाव है।अस्तु “अभिमान ही संसार के जन्ममरण का मूल बीज है नाना प्रकार के शूल इसी से निकलते है यह अज्ञानता का प्रमुख कारण है ।”

।।वास्तु टिप।।

घर में यदि प्रबल वास्तु दोष ,पितृ दोष , काल सर्प दोष, सन्तान हीनता का दोष हो तो आप घबराएं नहीं आप केवल एक चाँदी के सिक्के को या 5 या 10 रुपये के सिक्के को रख कर यदि सविधि श्री रामार्चन पूजन श्री अयोध्याधाम के रामार्चन पीठ में करवाने का मानसिक संकल्प लें और पूजन करवाएं तो निश्चय ही आपकी यह अकाट्य समस्या समाप्त होगी।

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button