11 जून 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — आशा से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी ख्याति और मान-सम्मान दोनों की बढ़ेगा। आपके द्वारा अतीत में किया गया निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी और महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सभी कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृषभ — अपने लक्ष्यों के प्रति ईमानदारी और निष्ठापूर्वक समर्पित रहेंगे। आपकी मेहनत और लग्न से लोग प्रेरित रहेंगे। कारोबार में पिछले सभी नुकसानों को कवर करने का मौका मिलेगा। पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। आपकी सलाह से लोगों को बहुत लाभ होगा।

मिथुन — नये प्रोजेक्ट्स में हिस्सा ले सकते हैं। अपनी क्षमता से अधिक काम न करें। आपके रिश्तों में मधुरता और विनम्रता रहेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। परिवार में खुशहाली रहेगी।

कर्क — बीमारियों में धन खर्च होगा। वाहन चलाते वक्त थोड़ी सी असावधानी घातक हो सकती है। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। मन में कई तरह के विचार एक साथ आ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह — जीवनसाथी के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मन में नये विचार उत्पन्न होंगे जो आपकी उन्नति में सहायक सिद्ध होंगे। लोग आपको सम्मान देंगे। सम्पत्ति विवादों का निपटारा हो सकता है।

कन्या —  गठिया के रोगियों को तकलीफ हो सकती है। बॉस आपके ऊपर काम का अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। विरोधियों से निपटने के लिये तैयार रहें। प्रशासन से जुड़े लोगों को मेहनत करनी पड़ेगी। आसपास के लोगों से आपके विचार भिन्न होंगे।

तुला — व्यर्थ की बहसबाजी में पड़ना उचित नहीं होगा। काल्पनिक प्रेम को लेकर मन में कई तरह के विचार आयेंगे। बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का विचार बना सकते हैं। रचनात्मक विधाओं की तरफ रुचि रहेगी।

वृश्चिक — मन में निराशा हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाह न रहें। प्रियजनों की बातों को अनसुना न करें। अपनी बातों को सही साबित करने की कोशिश न करें। परिजनों का समर्थन प्राप्त होगा।

धनु — धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। सरकारी जॉब करने वाले लोगों को शानदार लाभ मिलेगा। आपका मनोबल और आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। उच्चाधिकारी आपके कौशल की प्रशंसा करेंगे।

मकर — आपकी धन-सम्पदा बढ़ सकती है। अपनी वाणी में विनम्रता रखें। भाइयों के साथ सम्बन्ध मजबूत रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तनाव हो सकता है।

कुम्भ — समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

मीन — कीमती वस्तुओं को सम्भालकर रखें। रिश्तों को लेकर संशय में रहेंगे। मन में तनाव रह सकता है। रक्त सम्बन्धी विकार बढ़ सकते हैं। धन का अपव्यय हो सकता है। अपने गुप्त रहस्य किसी से साझा न करें।

Back to top button