11 जून का राशिफल 2021, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष
फायदा- कोई नया काम करने के लिए दिन अच्छा है। आज आपको परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी की मदद भी मिल सकती है।
नुकसान- पुरानी बातें याद आने से भी तनाव बढ़ सकता है। फालतू कामों में समय और पैसा लग सकता है। कुछ मामलों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

वृष
फायदा- स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- आपका खर्चा बढ़ने की संभावना है। जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा। खुद भी कोई बड़ा फैसला न लें और न ही स्वीकार करें।
उपाय- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।

मिथुन
फायदा – आपके अंदाज से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। जॉब और बिजनेस में फायदा हो सकता है। पैसों के काम और परिवार के बीच संतुलन बन सकता है।
नुकसान – चोट और दुर्घटना की भी संभावना बन रही है। कुछ खास काम अधूरे रह सकते हैं। अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है।
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

कर्क
फायदा- परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। सोचे हुए काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिल सकती है।
नुकसान- ऑफिस में किसी भी तरह की गुप्त बात किसी से शेयर न करें। किसी की बुराई करने से बचें। किसी भी बात या काम में अति करने से आपको बचना होगा।

सिंह
फायदा- आपको सामाजिक सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के योग हैं। आपको कोई अच्छी खबर  मिल सकती है।  
नुकसान- बिजनेस में नए एग्रीमेंट करने से आपको बचना होगा। परेशानी के योग बन रहे हैं। गले और नाक संबंधी समस्या भी हो सकती है।
उपाय- हनुमान मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या
फायदा- भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ सकता है। खुद के लिए गए फैसलों पर आपको भरोसा रखना होगा। आप जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं।
नुकसान- गाड़ी की गति और अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। बिजनेस में कोई नया फैसला न लें। कोई राज की बात आज उजागर हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शुद्ध घी से करें।

तुला
फायदा- नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर और प्रमोशन मिल सकता है। पुरानी परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। नौकरी और घर-परिवार का तनाव सुलझने के योग हैं।
नुकसान- स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। ज्यादा खर्चा भी हो सकता है।
उपाय- सोमवार का उपवास रखें और शिवजी की पूजा करें।

वृश्चिक
फायदा- प्रेमियों के लिए आज दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे।
नुकसान- सावधानी से सारे काम करने की कोशिश करें

धनु
फायदा- आज आप कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 
नुकसान- चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। कुछ मामलों में आप ज्यादा बोल सकते हैं।
उपाय- वृद्ध गरीब महिला को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।

मकर
फायदा- बिजनेस में नई योजनाएं बनने के योग हैं। संतान की उन्नति से खुश होंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- नई योजनाओं पर सावधानी से काम करें। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- पत्नी को उसकी पसंद की चीज उपहार में दें।

कुंभ
फायदा- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति के मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- न चाहते हुए भी किसी का दिल दुखा सकते हैं। किसी से बहस न करें। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- किसी नदी या तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां डालें।

मीन
फायदा- कामकाज में अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। निरोगी बने रहेंगे।
नुकसान- किसी के भरोसे काम करने से भी बचें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।

Back to top button