पुंजाब: 10वीं की लड़की से पड़ोसी ने किया रेप, थाने पहुंची तो डरा-धमका कर भगा दिया

गुरदासपुर.थाना धारीवाल के गांव लेहल की 10वीं की छात्रा को पड़ोसी युवक बहला फुसला कर ले गया और गन्ने के खेत में रेप कर फरार हो गया। पीड़िता लड़की किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। घटना का पता चलते ही परिवार के लोग थाना धारीवाल पहुंचे लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें डरा धमका कर भगा दिया। पीड़ित लड़की का मेडिकल भी नहीं करवाया।
पुंजाब: 10वीं की लड़की से पड़ोसी ने किया रेप, थाने पहुंची तो डरा-धमका कर भगा दिया
घटना 8 सितंबर की है। 4 दिन बीत जाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित को याद आया कि उनके स्कूल में लगे एक सेमिनार में 1098 चाइल्ड हैल्प लाइन के बारे में बताया गया था। सोमवार को पीड़िता के परिवार ने चाइल्ड हेल्प लाइन पर फोन कर घटना और पुलिस के रवैये की जानकारी दी। इसके बाद हेल्पलाइन के कोआर्डिनेटर जय रघुबीर शर्मा पीड़िता के घर पहुंचे तथा जानकारी ली। उन्होंने शिकायत लिखी और खुद पीड़िता के साथ थाना धारीवाल गए। कोआर्डिनेटर जय रघुबीर ने बताया, थाने में लेडी अधिकारी न होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ा। अब थाना प्रभारी का काम देख रहे एएसआई मनजीत सिंह ने मंगलवार का समय दिया है।

मां की तबीयत खराब कह बाइक पर ले गया पड़ोसी युवक

पीड़ित ने बताया, उनका पड़ोसी युवक सन्नी का उनके घर आना-जाना था। 8 सितंबर की सुबह जब वह स्कूल जा रही थी तो आरोपी अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर आया तथा कहा, तुम्हारी मम्मी की तबीयत खराब है जल्दी चलो। ये सुन वह आनन फानन में उसके साथ बाइक पर बैठ गई। सनी उसे कादियां रोड पर स्थित गांव हरचोवाल के एक गन्ने के खेत में ले गया तथा उससे रेप कर फरार हो गया। किसी तरह वह सड़क पर पहुंची और एक राहगीर के फोन से अपने पिता को फोन किया। इसके बाद पिता उसे घर ले आए।

इसे भी देखें:- अभी अभी: बड़े हादसे का शिकार हुआ टीम इंडिया का ये स्टार बल्लेबाज, चलती गाड़ी…

एएसआई ने सफाई में कहा, पीड़ित परिवार उन्हें नहीं मिला

जब पुलिस पर कार्रवाई न करने के लग रहे आरोपों के बारे एएसआई मनजीत िसंह से पूछा तो उन्होंने कहा, पीड़ित परिवार उन्हें नहीं मिला। वह बाहर से किसी और से मिलकर चला गया होगा। मंगलवार को उन्हें बुलाया है। कार्रवाई करेंगे।
Back to top button