108MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, 6520mAh बैटरी और 8GB तक RAM भी

हॉनर ने Honor 600 और Honor 600 Pro के साथ अपनी E-सीरीज के नए फोन के तौर पर Honor 600e को भी लॉन्च कर दिया है। नया डिवाइस अभी कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इस एक ही RAM और स्टोरेज वेरिएंट और तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7000 सीरीज चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ ही फोन में 8GB तक RAM मिल रही है। डिवाइस में पीछे की तरफ दो कैमरा मिल रहे हैं, जिसमें प्राइमरी कैमरा 108-मेगापिक्सल का मिल रहा है। इस हैंडसेट में 6,520mAh की बैटरी भी मिल रही है। चलिए पहले फोन की कीमत पर एक नजर डालते हैं…
Honor 600e की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Honor 600e की कीमत PEN 1,999 यानी लगभग 56,000 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट मिल रहा है। डिवाइस पेरू में Honor के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन तीन कलर ऑप्शन डेजर्ट गोल्ड, वेलवेट ग्रे और वाइटल ग्रीन में आता है।
Honor 600e के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.6-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। धूल और पानी से बचाने के लिए फोन में IP66 रेटिंग मिल रही है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिल रहा है। स्मार्टफोन में Mali G610 MC2 GPU मिल रहा है जिसके साथ 8GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।
Honor 600e के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Honor 600e में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां 108-मेगापिक्सल (f/1.75) का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इससे आप 10x तक का डिजिटल जूम कर सकते हैं। डिवाइस में 5-मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मिल रहा है।
सामने की तरफ फ्रंट में 16-मेगापिक्सल (f/2.45) का कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 6,520mAh की बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।





