यूपी में कटी महिला की चोटी, पुलिस का पूरा शक पति पर 

महिलाओं की चोटी कटने का मामला मंगलवार आधी रात को लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर तक पहुंच गया। वाकया विजय खंड-2 का है। चोटी खिंचते ही महिला चीखी और कटी चोटी देखते ही दहशत से बेहोश हो गई। हालांकि पुलिस को शक है कि पति ने ही चोटी काटी है।
यूपी में कटी महिला की चोटी, पुलिस का पूरा शक पति पर 
विजय खंड-2 में किराए पर रहकर कपड़ों पर प्रेस का काम करने वाले राजू कनौजिया ने बताया कि मंगलवार आधी रात को पत्नी पूजा (27) ने कमरे में काली बिल्ली देखी। वह जोर से चीखी। मैंने लाइट जलाने के साथ डंडा उठाया। कमरे में बिल्ली नहीं, बल्कि पत्नी की चोटी कटी पड़ी थी।

ये भी पढ़े: सिर्फ इन 2 वोटों ने यूँ बदल दिया गुजरात राज्यसभा चुनाव का पूरा समीकरण?

दंपती की चीखपुकार पर आसपास के लोग दौड़े। पॉश इलाके में चोटी कटने की सूचना पर गोमतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की है। राजू ने बताया कि वह हरदोई के संडीला इलाके का मूल निवासी है।

सात साल पहले पूजा से उसकी शादी हुई थी। उनके एक संतान हुई लेकिन बीमारी के चलते बच्चे की मौत हो गई थी। एसओ गोमतीनगर विश्वजीत सिंह ने बताया कि बेहोश महिला को लोहिया अस्पताल भेजने के साथ छानबीन की गई। कमरे से एक कैंची मिली जिसपर बाल लगे थे। बंद कमरे में पति-पत्नी ही थे इससे शक है कि राजू ने ही पूजा की चोटी काटी।

 
Back to top button