नमामि गंगे जागृति यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे CM, कुछ ही देर में करेंगे….

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को नमामि गंगे जागृति यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। 
नमामि गंगे जागृति यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे CM, कुछ ही देर में करेंगे....
होमगार्ड की टुकड़ी ने सीएम योगी आदित्यनाथ का गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मान।

ये भी पढ़े: अभी अभी: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, जिन्दा पकड़े हिज्बुल की तीन आतंकी!

कार्यक्रम में चिदानंद सरस्वती, मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री आशुतोष टंडन, अनिल राजभर, डीजी होमगार्ड सूर्य शुक्ला मौजूद ‌हैं।

उमस से कक्षा चार की छात्रा क्रतिका सिंह बेहोश हुई। उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। बारिश के चलते कार्यक्रम में अफरातफरी का महौल बना हुआ है। अपने भाषण की शुरुआत में ही सीएम ने कहा कि यह बारिश आर्शीवाद है गंगा मईया का।

अब से कुछ ही देर में वह नमामि गंगे यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित किया जा रहा है।

गंगा के किनारे बसे 25 जिलों के 108 ब्लॉक में यह यात्रा जाएगी। इस दौरान होमगार्ड गांव के लोगों को खुले में शौच जाने से होने वाले दुष्प्रभावों को बताएंगे।

वे घरों में शौचालय के निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे। गंगा के तटवर्ती इलाकों में बहने वाले गंदे नालों के गंगा नदी में गिरने से होने वाले जल प्रदूषण एवं हानियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

गंगा नदी में गंदा पानी व गंदगी न फेंकने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करेंगे। इस दौरान नमामि गंगे योजना की मूल भावना को आम लोगों को बताने के लिए नुक्कड़ नाटक आदि कराए जाएंगे।

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के उद्घाटन के बाद यह यात्रा 11 को हरिद्वार हर की पैड़ी पहुंचेगी।

यहां पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद यह यात्रा उत्तर प्रदेश के जिन-जिन जिलों में जाएगी वहां के मंत्री मुख्य अतिथि होंगे।

 
Back to top button