104 घंटे के बाद बाहर निकाला गया बोरवेल में फंसा 10 साल का बच्चा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद गांव में बोरवेल के गड्ढे में गिरे राहुल को आखिरकार बाहर निकालने में सफलता मिल गई है। करीब 104 घंटे तक बोरवेल में फंसे रहे राहुल साहू को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने सफलतापूर्वक बोरवेल से बाहर निकाल लिया है। बोरवेल में फंसे राहुल का रेस्क्यू आपरेशन तकरीबन चार दिनों से जारी था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार राहुल के रेस्क्यू आपरेशन का जायजा ले रहे थे

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1536778608156348416?

राहुल की रेस्क्यू में जुटी सेना की टीम के एक सदस्य गौतम सूरी ने बताया कि यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण आपरेशन था। टीम के सदस्यों के संयुक्त प्रयासों से राहुल को सफलतापूर्वक बचाया जा सका। यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी सफलता है। सेना के करीब 25 अधिकारियों को यहां तैनात किया गया था। 

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1536781109031469056?

छत्तीसढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि राहुल साहू को बिलासपुर अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उन्हें विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है। 

Back to top button