10 जून 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — व्यवसाय में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। परिवार के लोगों के उत्तम व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में आपकी छवि बहुत ही अच्छी रहेगी। एकाग्रचित्त होकर काम करना आपके लिये बेहतर होगा। शाम के समय घर वालों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

वृषभ — धार्मिकता की ओर आकर्षित रहेंगे। करियर में काफी अच्छी प्रगति होगी। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। स्थान परिवर्तन के प्रबल योग बन रहे हैं। पुराने सम्बन्धों के कारण आपके कार्य सफल होंगे। अपनी छवि को सुधारने की दिशा में काम करेंगे।
मिथुन — गुप्त शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मानसिक रूप से थोड़ा भ्रमित हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन में तनातनी हो सकती है। जॉब में मेहनत करने की आवश्यकता है। भविष्य को लेकर आशंकित रहेंगे।
कर्क — आज भावुक होकर फैसले न लें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान मिलेगा। प्रेम और रोमांस से युक्त दिन रहेगा। बिजनेस में नये समझौते हो सकते हैं। सेहत काफी अच्छी रहेगी। ससुराल से कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं।
सिंह — जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर करेंगे। करियर में काफी अच्छे मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत सहायक हो सकता है। कोई मनमुटाव आज दूर हो सकता है। कारोबार में आर्थिक नुकसान होने की आशंका रहेगी।
कन्या — आपको आज धैर्यवान होकर फैसले लेने चाहिये। परिस्थितियों का सही आकलन करने में चूक सकते हैं। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को नये कोर्सेज में प्रवेश लेने की रुचि जागृत होगी। सन्तान आज्ञाकारी रहेगी।
तुला — गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। आपको अपनी कार्यशैली बदलनी पड़ेगी। मन में किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर कन्फ़्यूजन रहेगा। ईमानदारी से प्रयास करते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहने वाला है।
वृश्चिक — आय के नये स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में आपकी अहमियत बढ़ने वाली है। धैर्यवान होकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें सफलता अवश्य मिलेगी। मन में किसी तरह का दबाव और तनाव न आने दें। IT क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर के नये मौके मिलेंगे।
धनु — अपनी वाणी में थोड़ा संयम बरतना होगा। लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। जल्दबाज़ी में कार्य बिगड़ सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। लोगों पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। दोपहर के बाद आपको एक अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
मकर — नयी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी विशेष जगह बना पाने में कामयाब रहेंगे। आपकी प्रबन्धन क्षमता में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में सहयोग और प्रेम रहेगा। सभी कार्यों को समय से पूरा कर पायेंगे।
कुम्भ — आपको दूसरे लोगों के विचारों को भी महत्व देना चाहिये। किसी विशेष कारण से आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। किन्तु प्रयास करें की भीड़भाड़ और लोगों के सम्पर्क में आने से बचें। वायरल इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है, इसे अनदेखा न करें। अचानक खर्च बढ़ सकता है।
मीन — प्रेमी जोड़ों के लिये दिन जबरदस्त अनुकूल रहने वाला है। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को शानदार लाभ हो सकता है। आपको मेहनत का शानदार परिणाम मिलेगा। नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो दिन बहुत ही अच्छा और लाभदायक है।





