10 अप्रैल 2019 का राशिफल: आज से इन राशि वालों की सभी परेशानियां होगी खत्म

मेष: आज दोस्ती या रिश्ते की शुरुआत होगी। खुशी और संतुष्टि का एहसास होगा। यह मित्रता रिश्ते में भी बदल सकती है। साथी के साथ फिल्म मनोरंजन में ज्यादा खर्च करेंगे अपनी योग्यता से आप सब ठीक कर देंगे। पीहर पक्ष से फायदा होगा।

वृष: आप बड़ी दुविधा में हैं। आपके दिल में भ्रम है। अपने साथी की गलतियों या अनुचित आचरण को भूलने और आगे बढ़ने का प्रयास करे। सफलता मिल सकती है पिता का स्वस्थ परेशानी का सबब बन सकता है।.
मिथुन: आज का दिन उत्तम है। अगर आपकी इच्छा नौकरी पेशा जीवनसाथी की है तो आपकी मुराद पूरी होने का समय आ गया है। अपनी बातों से आप अपने साथी का दिल जीत लेंगे। जीवन साथी पर धन खर्च करेंगे। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कर्क: मन उलझन में है। पुराने मित्रों का साथ मिलेगा। अपने साथी के साथ ज्यादा समय बीताये। मन खुश होगा फिल्म देखने जाये इससे निकटता आएगी। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें।
सिंह: आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों की मनोकामना पूरी होने की संभावना है। आप परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों का साथ कम मिलेगा।
कन्या: वाणी में मधुरता आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। अपने प्रियजन को फूल भेट में दें। सारी गलतफमियां दूर हो जाएगी। तनाव दूर होगा।
तुला: पुनर्मिलन की बेला है। आप पूरे जोश में है सभी प्रकार की साझेदारी , व्यवसाय और रोमांस में अच्छा परिणाम लाएगी।
वृश्चिक: नए सम्बन्ध स्थापित हो सकते है आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आखों की तकलीफ बढ़ सकती है। प्रेम सम्बन्धों में ज्यादा पाने की चाहत आपको विचलित कर सकते है।
धनु: मेहनत का फल पाने का दिन और भाग्यशाली दिन है। रिश्तेदारों के घर आ सकते है। रिश्तेदारों पर खर्चा करना पर सकता है। सभी करीबी रिश्तों में शांति और सद्भावना प्रबल होगी जिससे आप खुश महसूस कर सकते हैं। बहन-भाइयों से विरोध हो सकता है। बॉस के गुस्से से बचें।
मकर: विदेश जाने का मौका मिलेगा। संतान के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। मन विचलित रहेगा ,आप अपने मन की बात अपने प्रियजन से कह नहीं पायेंगी। आपके साथी के साथ विचार राय या जीवन शैली में अंतर हो सकता है। अपने प्रियजन को समझे कुछ रोचक तरीको से आपसी तनाव को दूर करे हंसी और प्यार से अपने प्रेमी में निकटता लाये।
कुंभ : आज आप परेशान और विचलित रहेंगे क्रोध को हावी न होने दे। दफ्तर के किसी कार्य करता पर आपका मन आ सकता है। विचारों को हावी न होने दे। पत्नी का स्वस्थ्य खराब हो सकता है। कफ खांसी से परेशान रह सकते हैं।
मीन: ज्यादा समय अस्पताल के चक्कर काटने में गुजरेगा। ससुराल पक्ष से लड़ाई हो सकती है। गुस्से को अपने पर हावी न होने दे। वाणी पर कंट्रोल करे। अप्रिय आचरण और किसी प्रियजन द्वारा असहज परिस्थितियों का निर्माण निश्चित रूप से आपको निराश करेगा। परिवार का सम्पूर्ण साथ आपको मिलेगा।





