1 सितम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका सितम्बर महीने का पहला दिन

◆आज का पञ्चांग◆

आज का दिन मंगल मय हो 1 सितम्बर दिन शुक्रवार

ऋतु- वर्षा
मास-भाद्रपद
सूर्य दक्षिणायन
सुर्योदय :-05:44
सूर्यास्त:- 06:16
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
10:30से 12:00 तक
तिथि:-दशमी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- पश्चिम

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आप पारिवारिक विवादों का समाधान करेंगे।कोई भी कार्य लगनपूर्वक करेंगे।आर्थिक लाभ होगा। अधिक परिश्रम से आज थोड़ा लाभ अर्जित होगा। व्यवसायिकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।
आज यात्रा सुखद होगी किन्तु अर्थ हीन रहेगी। नौकरी में मनोनुकूल स्थानान्तरण होगा।

सुझाव:- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- पीला।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आपको परिवार से सहयोग प्राप्त होने की सम्भावना है।जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा।व्यापारिक लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी।
यात्रा के सुखद योग बन रहे है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सुझाव:- आज आप देवालय के पुजारी को वस्त्र दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- लाल।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आपके मित्रों से मुलाकात होने की सम्भावना है।मन में प्रसन्नता रहेगी व्यवहारिक कार्यों में मन लगेगा। वाहन से सावधान रहें।आज यात्रा करने से पूर्व अपने ईष्ट देव का ध्यान अवश्य करें। पारिवारिक सहयोग से व्यवसायिक लाभ मिलेगा। घर मे अतिथियों का आगमन हो सकता है।

सुझाव:- आज आप अन्न का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आप नयी योजना बनाने में सफल हो सकते हैं।आपके कार्यों में प्रगति होगी।व्यवसाय में मध्यम लाभ होगा। पारिवारिक सहमति से गृहउद्योग में आर्थिक लाभ मिलेगा। पिता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।यात्रा का मंगलमय योग बनता दिख रहा है।

सुझाव:- आज आप देवालय में चुनरी चढ़ाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – भूरा।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आप अपने भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की सम्भवना बन रही है ।यात्रा से लाभ मिलेगा।वाणी के माध्यम से पारिवारिक दुराव हो सकता है।

सुझाव:- आज आप देवालय में नारियल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – कत्थई।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं।आपको मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। माता पिता के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य सम्पादित होंगें।कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी

सुझाव:-आज आप श्री राम जी का स्मरण करके कार्य आरम्भ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – श्वेत।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।लोग आपसे प्रभावित होंगे।गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक उलझनों का सहज समाधान निकलेगा। व्यक्ति विशेष से लाभ की संभावना है।

सुझाव:- आज आप रामचरितमानस का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग -धानी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंशा होगी।आपके वाणी कौशल एवं बौद्धिकता से कुछ लोग लाभान्वित होंगे।सुदूर यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा राजनेताओं का सहयोग मिलेगा।सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी को मोदक अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।मान-सम्मान में वृद्धि।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यक्ति विशेष से आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। उच्च रक्त चाप के रोगी सावधान रहें। पारिवारिक समझौता आपके आनुकूल रहेगा।

सुझाव:- आज आप लघु मृत्युंजय मन्त्र का जाप करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आपके जीवनस्तर मे बदलाव हो सकता है।पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी।व्यवसाय में उठा पटक के बावजूद आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। जीवन साथी को केकर थोड़े चिंतित रह सकते है। प्रतियोगिता की दृष्टि में आप आज सफल रहेंगे।

सुझाव:- आज आप शिव जी को बेलपत्र अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग- नीला।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
?कुम्भ:- आज धार्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी।आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंते होते रुक सकते है।माता -पिता से मन मुटाव हो सकता है।सट्टेबाजी या शेयर मार्केट में पैसे न निवेश करें पारिवारिक वातावरण उत्तम रहेगा

सुझाव:- आज आप ब्राह्मणों को भोजन कराएं लाभ होगा।

शुभ रंग- हरा।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आप विपरीत परिस्थितियों में भी निराश नही होंगे।सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लगे।पारिवारिक असहयोग का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक लाभ होगा। अर्थ में वृद्धि होगी।

सुझाव:- आज आप भोलेनाथ जी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आजभाद्रपद माह शुक्लपक्ष दशमी तिथिहै।
2 आज शुक्रे नन्दासिद्धयोग है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

जनम जनम मुनि जतन कराहीं।
अंत राम कहि आवत नाहीं।।

अर्थ:- श्री तुलसीदास जी कहते है की जब बालि प्रभू श्री राम के तीखे बाणो से आहत होकर पश्चाताप करता हुआ कहता है कि जन्म जन्मांतर बड़े बड़े ऋषि मुनि करोड़ों उपाय , जप, तप, पूजा, पाठ करके भी अंतकाल मे रामनाम मुख से नहीं आ पाता तो मेरे सामने वही राम ही स्वयं खड़ें हों तो भला ऐसा सुयोग बला किसके भाग्य में होगा।”अस्तु सुअवसर पर किया गया कार्य ही सफल होता है”।

।।वास्तु टिप।।

हर माह की शुक्ल पक्ष कीअष्टमी तिथि को 9 कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराने व उनको वस्त्र,दक्षिणा दान करने से घर की उन्नति दो गुनी हो जाती है और घर के लोग संवृद्धि शाली होने लगते है।

★आप सब का मंगल हो★

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।ज्योतिर्विद व श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र-9044741252

Back to top button