1 मई 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन..

मेष — जॉब में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। स्वास्थ्य की समस्या को अनदेखा न करें। लोगों की बात बुरी लग सकती है। दिन तनावपूर्ण हो सकता है। अपनी क्षमता और ताकत को लेकर संदेह में रहेंगे।

वृषभ — चीजों का गलत आकलन करने से बचें। धन अनावश्यक बर्बाद हो सकता है। अनावश्यक घर से बाहर निकलने से बचें। आर्थिक पक्ष को लेकर चिन्ता रहेगी। पैरों में दर्द रहेगा।

मिथुन — अपने मौलिक विचारों को व्यक्त अवश्य करें। लेन-देन में फायदा होगा। रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। व्यापारिक गतिविधियाँ पुनः शुरू होंगी। बड़े भाई बहनों से धन लाभ हो सकता है।

कर्क — प्रेम-सम्बन्ध को लेकर उत्साहित रहेंगे। दान-पुण्य में रुचि जागृत होगी। लाभ के अवसर हाथ आ सकते हैं। विदेशों में कोई रुका हुआ ऑर्डर आज फिर से मिल सकता है। जॉब की स्थिति काफी अच्छी रहेगी।

सिंह — स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। घर के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। स्वभाव में विनम्रता रहेगी। मानसिक शान्ति भंग होगी। दूसरे प्रदेशों में रहने वाले लोगों की चिन्ता रहेगी।

कन्या — परिवार में बड़ों की बातों को महत्व दें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। अपने कार्यों को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। भविष्य की किसी योजना के लिये धन की व्यवस्था करेंगे।

तुला — दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। व्यापार में प्रगति होगी। जॉब में कार्यभार बढ़ेगा। लोग आपसे बहुत अपेक्षा करेंगे। धैर्यवान होकर काम करें। परिवार विस्तार की प्लानिंग कर सकते हैं।

वृश्चिक — प्रिय वस्तुओं की प्राप्ति होगी। रोग वृद्धि की आशंका रहेगी। जॉब में प्रमोशन टल सकता है। जीवनसाथी आपका काफी सहयोग करेगा। शरीर में सुस्ती और कमजोरी रहेगी। त्वचा में कोई इन्फेक्शन हो सकता है।

धनु — जॉब में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। प्रेम-सम्बन्ध को लेकर अनिश्चितता रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की बात बुरी लग सकती है। बिना प्लानिंग के कोई कार्य न करें। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें।

मकर — घर की आवश्यक वस्तुओं पर धन खर्च होगा। शेयर मार्केट से जुड़े कार्यों में फायदा मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के साथ आनन्द का माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा।

कुम्भ — स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। आय में अच्छी वृद्धि होगी। जॉब में सहूलियत बढ़ेगी। आपको नयी जिम्मेदारियों के लिये खुद को तैयार रखना पड़ेगा। कोई करीबी व्यक्ति धन उधार मांग सकता है।

मीन — मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपकी वाणी में विनम्रता रहेगी। कला और संगीत में रुचि जागृत होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द उठायेंगे।

Back to top button