04 सितम्बर दिन सोमवार का राशिफल: जानें आज किन-किन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत

आज का पञ्चांग

।।आप सबका मंगल हो 04 सितम्बर दिन सोमवार।।

04 सितम्बर दिन सोमवार का राशिफल: जानें आज किन-किन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मतऋतु- वर्षा
मास-भाद्रपद
सूर्य दक्षिणायन
राहू काल(अशुभ समय)सुबह
07:30से 09:00 तक
तिथि- त्रयोदशी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- पूर्व

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)

? मेष:- आज आप कुछ स्थितियों मे हताशा महसूस कर सकते हैं।संघर्ष और टकराव को जहां तक हो सके टालें।व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

सुझाव:- आज आप कला उड़द किसी जरूरतमंद को दान करें आपका मंगलहोगा।

शुभ रंग:- हरा

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आप वाद-विवाद से दूर रहें।निजी संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे।दूसरों से प्रतिस्पर्द्धा करने के बजाय स्वयं पर ध्यान दें।शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण आपको ऊर्जावान करेगा। आर्थिक उन्नति होगी।

सुझाव:- आज आप भगवान सूर्यको जल अर्पण केरेंव गुड़ का भोग लगावें।

शुभ रंग :- मटमैला।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज कार्यक्षेत्र और परिवार में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे।नये विचारों एवं योजनाओं पर उत्साह और दृढ़ इच्छाशक्ति से विचार करेंगे।शैक्षिक कार्यों में सफलता की संभावना बन रही है।

सुझाव:- आज आप नवग्रह को नव पुष्प चढायें मंगल होगा।

शुभ रंग – कत्थई।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आप आपसी बातचीत करके मतभेदों का समाधान करने में सफल हो सकते हैं।सकारात्मक घटनाएं घटने की सम्भावना बन रही है। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है।

सुझाव:- आज आप चने का दान करें व् श्री हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग – भूरा।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आप किसी भी क्षेत्र की प्रतिस्पर्द्धा में विजेता बनकर उभरेंगे।जीवन में सफलता क्षेत्रों में प्रगति करने के योग बन रहे है। थोड़े प्रयाश में उत्तम लाभ मिलेगा। पारिवारिक परिस्थितियाँ प्रतिकूल रह सकती है।यात्रा से लाभ मिलेगा ।

सुझाव:- आज आप 21विल्वपत्र पर ॐ नमः शिवाय लिख कर अर्पण करें ।

शुभ रंग – श्वेत।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आपका सही लोगो से संपर्क होगा और नए अवसर सामने आ सकते हैं।विनोदप्रियता के स्वभाव को बनाएं रखें।कृषिकार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सामंजस्यता से व्यवहारिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सुझाव:-आज आप 21तुलसी पत्र पर सीताराम लिख कर श्री हनुमान जीको अर्पण करें।

शुभ रंग – फिरोजी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आप खेलकूद एवं और विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।निजी संबंधों के मामलों में कोई सुखद घटना घटित हो सकती है।कोई बड़ा परिवारिक फ़ैसला लेना पड़ सकता है।यात्रा से लाभ की संभावना है।

सुझाव:- आज आप तिल तेल का दीपक मातारानी को दिखये ।

शुभ रंग – चॉकलेटी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आपको व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है।आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य सहेगी। यात्रा से लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण कलहपूर्ण हो सकता है। व्यर्थ तनाव से बचें।

सुझव:-आज केसर का तिलक धारण कर के घर से निकलें उत्तम होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आप कारोबार का विस्तारीकरण करेंगे।दूसरों की भी देखभाल करेंगे। आज आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज श्री गणेश जी को मोदक अर्पण करें।

शुभ रंग – हल्का पीला।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी।आज आप अपने खान पान पर ध्यान दें स्वास्थ्य प्रभवित हो सकता है। अर्थ दशा में सुधार होगा।यात्रा मनोरंजन पूर्ण रह सकती है।

सुझाव:- आज आप पंच गव्य का पान करके कार्य प्रारंभ करे।

शुभ रंग- धानी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
?कुम्भ:- आज आप की व्यवसायिक यात्रा लाभ प्रद रहेगी। नौकरी में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्थानांतरण के सम्भावना बन रही है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

सुझाव:- आज आप किसी विकलांग की मदद करें आपका मंगल हो।

शुभ रंग- आसमानी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आप आक्रामक सोच से काम न लेकर शांतिपूर्ण तरीके से किसी बात का विरोध करेंगे तो बेहतर होगा। व्यावसायिक स्थिति में सुधार आएगा।धीरे-धीरे प्रगति मिलेगी।
यात्रा से सामान्य लाभ मिल सकता है।

सुझाव:- आज आप लेखनी(पेन,पेन्सिल) का दान करें।

शुभ रंग – लाल।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज भाद्रपद माह शुक्लपक्ष त्रयोदशी तिथिहै।
2 आज सर्वार्थसिद्धि योग है।

प्रेरणा दाई चौपाई

भक्ति सुतंत्र सकल सुख खानी।
बिनु सतसंग न पावहिं प्रानी।।

अर्थ:- श्री रामचरितमानस जी मे गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि प्रभू श्री राम स्वमं अपने राज समाज मे कहते है कि भक्ति परम स्वतंत्र है भक्ति समस्त गुणों का खजाना है।किंतु इस भक्ति रूपी खजाने को पाने के लिए सत्पुरुषों का संग करना होगा। बिना सतसंग के यह मुझतक सहज पहुचने वालो भक्ति नहीं मिलती।

अस्तु”सत्संग प्रभु तक पहुचने का एक सहजतम साधन है।”

।।वास्तु टिप।।

घर मे श्वेतार्क(सफेद मदार) का पौधा लगाने से घर का वास्तु दोष नष्ट होता है। व भगवान श्री गणेश की कृपा प्राप्त होती है।

आप सब का मंगल हो

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।ज्योतिर्विद व श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत प्रवक्ता।।
सम्पर्क सूत्र:-9044741252

 

Back to top button