हो सकता है नुकसान ऑफिस रोमांस से रखें खुद को कोसो दूर

एrelationship_landscape_1458115424जेन्सी/हफ्ते में 5 दिन 9 से 5 की नौकरी करने वालों का सबसे ज्यादा समय अपने सहकर्मियों के साथ बीतता है। ऐसे में ऑफिस में व्यवहार अच्छा रखना जरुरी हो जाता है। वैसे तो ऑफिस में साथ बैठे लोगों के साथ कैसा व्यवहार किया जाए इसके लिए कोई निश्चित नियम नहीं है लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है।जिन लोगों के साथ परिवार और दोस्तों से ज्यादा समय बिता रहे हैं तो जाहिर बात है उनसे थोड़ा लगाव हो जाना लाजिमी है। लेकिन फिर भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कई बार ऑफिसों में राजनीति को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती है। सबका अपना मत और विचार होता है और आप दूसरे के मत से असहमत भी हो सकते हैं। पर अपनी असहमति जताने के लिए बहस पर उतरना और उसे निजी रुप में लेना या फिर अपने खिलाफ समझना गलत होगा। ऐसी किसी भी विचार से असहमत होकर आगे बढ़ जाएं ना कि उसे मनवाने के लिए बहस ना करें।

ऑफिस में किसी भी दूसरे व्यक्ति से बात करते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप जो बोल रहे हैं उसका वो सही मतलब निकाले। इसके लिए जरुरी है सही शब्दों का इस्तेमाल करें। अपने दोस्तों और परिवार से बात करते समय जिन शब्दों का इस्तेमाल करते वहीं अपने सहकर्मियों के साथ प्रयोग नहीं कर सकते। किसी दोस्त पर बेवकूफ शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन सहकर्मी पर ऐसा कोशिश भी ना करें हो सकता है वो बुरा मान जाएं इस बात पर फिर आपको बाद में परेशान होना पड़े। इसलिए बात करते समय सावधानी बरतें।

अगर करियर को ऊंचाई छूनी है तो अपने जूनियर्स, साथी और सीनियर्स को आप भरोसा होना चाहिए और इस तरह का विश्वास आप खुद ही जगा पाएंगे। दअगर कोई आप पर भरोसा करके कोई राज बताए तो आपको उसे खुद तक रखना चाहिए बजाए कि इधर-उधर गाते रहें।

कई बार लोग द्वअर्थी मजाक कर देते हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप किससे मजा कर रहे हैं। अगर आप पुरुष हैं तो किसी महिला से ऐसे मजाक नहीं कर सकते। अगर आपसे भी कोई इसतरह के मजाक करें और पसंद ना आए तो तुरंत इस बात पर असहमति जता दें। वैसे ये तो आम बात है कि ऑफिस में कोई आपको बहुत पसंद आ जाए और उसके साथ रोमांस के मूड में आ जाएं। लेकिन ऑफिस रोमांस किसी भी हद तक करियर के लिहाज से सही नहीं होते हैं। इससे बचने कि कोशिश करें। हां अगर इस रिश्ते के लिए आप बहुत गंभीर हो तो बात अलग है वरना इससे बचें। और हां कुछ भी करने से कंपनी की एचआर पॉलिसी पर भी ध्यान जरुर दें हो सकता है वहां इस पर पाबंदी की बात की गई हो। कई कंपनियों में ऐसा होता है।

ऑफिस में सामाजिक होना करियर के लिहाज से बहुत बेहतर है लेकिन एक संतुलन के साथ। कई बार सहकर्मियों के साथ बाहर भी घूमने जाएं तो बुरा नहीं है। ऐसे मौकों पर कई नई तरह के विचार निकलकर आते हैं और इससे संबंध अच्छे होते हैं।

Back to top button