होटल लेवाना: वैलेंटाइन सप्ताह के साथ शुरू हुआ दावते-ए-इश्क फूड फेस्टिवल

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह को ध्यान में रखते हुए होटल लेवाना ने सात से 14 फरवरी तक दावते-ए-इश्क फूड फेस्टिवल शुरू हो रहा है। यह फेस्टिवल EOS BAR & BISTRO में दोपहर तीन बजे से रात्रि 12 बजे तक चलेगा।
ग्राहकों के रोमांटिक पलों और भी यादगार बनाने का पूरा प्रयास
यह जानकारी होटल बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर अशीष सिसौदिया ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि होटल आने वाले ग्राहकों के रोमांटिक पलों और भी यादगार बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। होटल के मुख्य शेफ खेम ने बताया कि यहां पर हॉट सिज्जलर्स, चॉकलेट फैंटेसी, कबाब सहित कई व्यंजन अपने ग्राहकों को मांग के अनुरूप परोसा जाएगा।

Back to top button