होटल के कमरे से मिला युवक का शव, परिजनों ने होटल मालिक पर लगाया हत्या का आरोप

नवादा। बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना के करिगांव स्थित लाइन होटल से रविवार को एक शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के अबामा गांव निवासी अमरजीत उर्फ बैंगा लाइन होटल में काम करता था। होटल के मालिक संतोष सिंह ने सोमवार को उसके परिजनों को सूचना दी कि अमरजीत की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: 4 साल की जब 6 दिन बाद पड़ोस के घर मिली बच्ची, हाल देख कर पिता के उड़ गए होश
सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता लखन पंडित ने होटल के मालिक पर उसके पुत्र की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर युवक की हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने करिगांव गांव के निकट नेशनल हाइवे 31 को जाम कर दिया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस के वरीष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।





