हॉलीवुड एक्ट्रेस की बेटी के साथ इवेंट में पहुंचे ये ‘राजा’, ग्लैमरस लुक में पहुंची ये ‘प्रिंसेस’

जयपुर.यहां का राजघराना एक बार फिर चर्चा में है। इस बार जयपुर राजघराने के राजा पद्मनाभ और राजकुमारी गौरवी कुमारी की चर्चा की जा रही है। कारण है पेरिस में हुआ ले बॉल इवेंट। इस इवेंट में पहली बार गौरवी कुमारी पब्लिकली इंट्रोड्यूस हुईं। वहीं पद्मनाभ भी इस इवेंट का हिस्सा बने। उनके साथ इंडिया से चंकी पांडे की बेटी अनन्या भी ले बॉल इवेंट का हिस्सा बनी। बता दें कि इससे पहले इस इवेंट में भी मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी सन् 2012 में दिखाई दी थीं। वहीं 2015 में अमिताभ बच्चन की नातिन नाव्या भी इस इवेंट का हिस्सा बनी थी। जानें इस इवेंट के बारे में…हॉलीवुड एक्ट्रेस की बेटी के साथ इवेंट में पहुंचे ये 'राजा', ग्लैमरस लुक में पहुंची ये 'प्रिंसेस'

– जयपुर के राजा पद्मनाभ सिंह एक हॉलीवुड एक्ट्रेस रीस विथर्सपून की बेटी ऐवा के साथ ले बॉल इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे।
– वहीं गौरवी कुमारी पिंक ड्रेस में लग्सेंबर्ग के प्रिंस से साथ इस इवेंट का हिस्सा बनी। उनके साथ इस इवेंट में दीया कुमारी और नरेंद्र सिंह भी पहुंचे।
– बता दें कि पेरिस में होने वाले ले बॉल इवेंट में राजपरिवारों और चर्चित हस्तियों के बच्चों को पब्लिकली इंट्रोड्यूस किया जाता है।

कौन है गौरवी कुमारी

– गौरवी जयपुर राजघराने की बेटी दिया कुमारी और नरेंद्र सिंह की बेटी हैं। फिल्हाल वे न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही है। इससे पहले वे अपने भाई और जयपुर के राजा पद्मनाभ के राजतिलक में दिखाई दी थीं। इसके साथ वे राजपरिवार के कई छोटे-बड़े इवेंट में नजर आती हैं।

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: एसिड अटैक पीड़िता को सरेआम मिले सजा

ऐसी है जयपुर रॉयल फैमिली

– महाराजा सवाई मानसिंह और उनकी पहली पत्नी मरुधर कंवर के बेटे भवानी सिंह की शादी पद्मिनी देवी से हुई थी। उनकी इकलौती बेटी हैं दीया कुमारी।
– दीया कुमारी की शादी नरेंद्र सिंह से हुई। उनके दो बेटे पद्मनाभ सिंह और लक्ष्यराज सिंह हैं। बेटी हैं गौरवी। दीया वर्तमान में सवाई माधोपुर से बीजेपी विधायक हैं।
– पद्मनाभ सिंह ने 12 साल की उम्र में जयपुर रियासत संभाली तो दूसरे बेटे लक्ष्यराज सिंह ने महज 9 साल में यह जिम्मेदारी संभाली।
– महाराजा ब्रिगेडियर भवानी सिंह का कोई बेटा नहीं था। उन्होंने 2002 में अपनी बेटी दीया कुमारी के बेटों को गोद लिया था। भवानी सिंह के निधन के बाद 2011 में उनके वारिस के तौर पर पद्मनाभ सिंह का राजतिलक हुआ था और छोटे बेटे लक्ष्यराज 2013 में गद्दी पर बैठे।

ये भी पढ़ें: मार्केट में आया ब्लूटूथ स्मार्ट कंडोम, देखें कैसे करता है काम

ये भी पढ़ें: Bigg Boss11: जिस टब में नहा रही थीं अर्शी, आकाश ने भी उसी में लगाई छलांग, फिर हुआ कुछ ऐसा

Back to top button