हॉलीवुड अभिनेता मिरांडा ने ट्रंप के लिए कहा नर्क…

डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, हॉलीवुड की ओर से विशेष तौर पर उनकी लगातार आलोचना होती रही है. इस बार ट्रंप प्योर्टो रिको की मेयर की आलोचना कर घिर गए. स्टार वार्स फिल्म में काम कर चुके अभिनेता लिन मैनुअल मिरांडा तो ट्रंप पर बुरी तरह बिफर गए और ट्वीट कर कहा कि ट्रंप सीधे नर्क की ओर जा रहे हैं.हॉलीवुड अभिनेता मिरांडा ने ट्रंप के लिए कहा नर्क...

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने प्योर्टो रिको में आए तूफान के बाद टेलीविजन पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगने को लेकर प्योर्टो रिको की राजधानी सैन जुआन की मेयर कार्मेन यूलिन क्रूज पर ‘खराब नेतृत्व ‘ वाली होने का आरोप लगाया था. ट्रंप की इसी टिप्पणी पर मिरांडा बुरी तरह उखड़ गए और ट्वीट कर यह टिप्पणी कर डाली.

मिरांडा अभिनय के अलावा गीत भी लिखते हैं और रंगमंच भी करते हैं. वह तूफान प्रभावित प्योर्टो रिको वासियों की मदद में भी काफी सक्रिय रहे. उल्लेखनीय है कि मिरांडा प्योर्टो रिको मूल के ही हैं.

मिरांडा ने ट्वीट किया, “आप (ट्रंप) सीधे नर्क में जा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप. आपके लिए नर्क के आगे लंबी लाइन भी नहीं है. बल्कि कोई कहता मिल जाएगा ‘इस तरफ सर’. वे आपके लिए नर्क का रास्ता साफ कर देंगे.” मिरांडा ने अगले ट्वीट में लिखा है, “वह (कार्मेन) लगातार 24 घंटे काम करती रहीं और आप गोल्फ खेलते रहे. आप सीधे नरक में जा रहे हैं.”

 Follow

Lin-Manuel Miranda 

✔@Lin_Manuel

You’re going straight to hell, @realDonaldTrump. 
No long lines for you. 
Someone will say, “Right this way, sir.”
They’ll clear a path. https://twitter.com/realdonaldtrump/status/914087234869047296 …

उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने दो हफ्ते पहले आए तूफान के बाद कार्मेन के अलावा प्योर्टो रिको के अन्य अधिकारियों पर तूफान के बाद की समस्याओं से निबटने का उचित प्रबंध न करने व खराब नेतृत्व करने का आरोप लगाया था. ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, “कुछ दिन पहले तक प्रशंसा की पात्र रहीं सैन जुआन की मेयर से कुछ डेमोक्रेट्स ने कहा है कि उन्हें ट्रंप के खिलाफ बोलना चाहिए.”

ट्रंप ने एक और ट्वीट किया, “सैन जुआन की मेयर और प्योर्टो रिको के अन्य लोगों ने बेहद खराब नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है. वे मदद के लिए अपने कर्मचारियों तक का उपयोग नहीं कर पा रहे. वे चाहते हैं कि उनके कोई सारा काम ठीक कर दे, जबकि इसे सामुदायिक मदद से किया जाना चाहिए था. प्योर्टो रिको में हमारे 10,000 फेडरल वर्कर शानदार काम कर रहे हैं.”

 Follow

Donald J. Trump 

✔@realDonaldTrump

The Mayor of San Juan, who was very complimentary only a few days ago, has now been told by the Democrats that you must be nasty to Trump.

इसे भी देखें:- आज भ्रष्टाचार-मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट में पेश होंगे PAK पूर्व पीएम नवाज शरीफ

हालांकि ऐसा नहीं है कि प्योर्टो रिको मुद्दे पर सिर्फ हॉलीवुड ही ट्रंप की आलोचना कर रहा है. इससे पहले कुछ अमेरिकी सांसदों ने भी प्योर्टो रिको की संकटपूर्ण स्थिति को ज्यादा महत्व न दिए जाने को लेकर ट्रंप की आलोचना की थी और समस्या समाधान के लिए देर से प्रतिक्रिया करने का आरोप लगाया था.

Back to top button