हैदराबाद रेप मामले को लेकर फूटा जनता का गूस्सा सड़कों पर उतरे…

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या और शव को जला देने की हैवानियत के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. सोमवार को हैदराबाद समेत पूरे तेलंगाना में जगह-जगह छात्र व वकील संगठनों और आम लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. हर प्रदर्शनकारी की जुबान पर महिला चिकित्सक के लिए न्याय और दरिंदों के लिए फांसी की मांग थी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारियों के हाथों में नारे लिखे बैनर और तख्तियां थी. इन पर मृतका के लिए न्याय और दुष्कर्मियों के लिए फांसी की सजा की मांग वाले नारे लिखे गए थे. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अगुआई में विभिन्न छात्र संगठनों ने शहर में रैली भी निकाली.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि तेलंगाना एडवोकेट्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के नेतृत्व में वकीलों ने भी घटना के विरोध में हाई कोर्ट के सामने प्रदर्शन किया और हत्यारों को फांसी देने की मांग की.महबूबनगर और रंगा रेड्डी जिले के बार एसोसिएशनों ने पहले ही फैसला कर रखा है कि आरोपितों की तरफ से कोई वकील केस नहीं लड़ेगा.तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक एम. महेंद्र रेड्डी ने इस मामले की जांचकर रही पुलिस टीम से निश्चित समय सीमा के भीतर अपना काम खत्म करने को कहा है. डीजीपी ने रविवार की रात अब तक की जांच की समीक्षा भी की. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि डीजीपी ने समय से जांच खत्म करने को कहा है.

Back to top button