हैंड बैग का चुनाव अपनी पर्सनालिटी के अनुसार ही करें, दिखेंगी परफेक्ट

लड़कियों का बिना पर्स के काम ही नहीं चलता. चाहे उनमें कुछ ना होगा पर वो बिना पर्स के बाहर नहीं जाती. बैग्स एक ऐसी अक्सेसरी है जिसकी बिना किसी भी महिला का काम नहीं चल सकता. फैशन के मामले में बैग भी आपकी पर्सनालिटी के अनुसार ही होना चाहिए. यहां कुछ टिप्स हैं जिनसे आप जान सकती हैं कि आपके लुक और फिजीक को कैसे बैग सूट करेंगे. तो इन तरीकों से जान लें कि आप पर कौनसा हैंडबैग सूट करेगा.

आउटफिट और लुक से करें मैच
हमारे आउटफिट की तरह हमारे बैग्स भी हमारे लुक को प्रभावित करते हैं. महिलाओं के केस में जब हम किसी की ओर भी अपना ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं तो चाहते हैं कि उन्हें हमारा बेस्ट फीचर दिखाई दे. इसलिए जरूरी है कि ऐसे बैग न लें जो हमारे आउटफिट और लुक से मैच न करें.
कमर के नीचे शरीर भारी है तो
अगर कमर के नीचे आपका शरीर भारी है तो बेहतर होगा आप शॉर्ट स्ट्रैप वाले छोटे पर्स लें. इस तरह के बैग आसानी से बांह के अंदर आ जाते हैं और लोगों का ध्यान आपके नीचे के शरीर पर नहीं जाता.
दुबले-पतले शरीर वाले
अगर आप दुबले-पतले शरीर की हैं और लंबी हैं तो बैकपैक, क्लच, शोल्डर बैग, मेसेंजर तक सब अच्छा लगेगा. आप ज्यादा छोटे बैग न लें वर्ना आप और लंबी दिखेंगी. मीडियम साइज और बड़े प्रिंट ठीक रहेंगे.
पर्फेक्ट फिगर
अगर आपकी बॉडी पर्फेक्ट ऑरग्लास है तो अपने आउटफिट और मौके को ध्यान में रखकर कोई भी बैग ले सकती हैं.
ऊपर का शरीर भारी है तो
अगर आपका ऊपर का शरीर भारी है तो लंबी स्ट्रैप वाले बड़े बैग लें ताकि ये आपके ऊपरी हिस्से से लोगों का ध्यान हटा दें.





