हैंड ग्रेनेड समेत हथियारों के साथ पकड़ा गया मुखिया

एजेन्सी/
रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले बिक्रमगंज से एक मुखिया को हथियारों के जखीरे के साथ धर दबोचा है.मुखिया अमित सिंह के साथ पांच अपराधियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मुखिया के पास से दो ग्रेनेड, दो राइफल, चार पिस्तौल, दो बंदूक और नब्बे कारतूस बरामद किया है. पुलिस को ये सफलता तब मिली जब मुखिया शहर में स्कॉर्पियो से घूम रहा था.
पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक वर्तनाम मुखिया अमित सिंह इस बार भी चुनाव लड़ने वाला था. पकड़ा गया शख्स बिक्रमगंग इलाके के शिवपुर पंचायत का मुखिया है जिसकी इलाके में दबंग की छवि रही है.
मालूम हो कि बिहार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. रोहतास जिला में अप्रैल महीने में वोटिंग होनी है.





