हेयर ड्रायर का इस्तेमाल दे सकता है नुकसान

कई महिलाएं जल्दी बाल सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करती है. हेयर ड्रायर के इस्तेमाल से बाल कमजोर हो जाते है. हेयर ड्रायर का रोज इस्तेमाल न करे.​ हेयर ड्रायर की गर्म हवा से बाल पतले हो जाते है. इसलिए नहाने से पहले बालो में कंघी करना चाहिए. कंघी हल्के हाथों से करना चाहिए ताकि फंसे हुए बाल टूटे नहीं.

हेयर ड्रायर का इस्तेमाल दे सकता है नुकसान

बाल सुलझा लेने के बाद नहाना चाहिए. एक्सपर्ट्स के अनुसार, बालो को अधिकतर नुकसान इसके जड़ के करीब कमजोर होने से पहुँचता है. इसलिए जितना हो सके बालो को स्वाभाविक रूप से सूखने दे. नहाने के बाद बालो में हल्के हाथों से तौलिये को रगड़ना चाहिए. यदि बालो में हेयर ड्रायर का उपयोग करना भी है तो उसे बालो से कम से कम छह इंच की दूरी रख कर इस्तेमाल करना चाहिए.

यदि स्वीमिंग पूल में जा रही है तो जाने से पहले बालो में कंडीशनर लगा लेना चाहिए. हो सके तो कैप पहनकर स्वीमिंग करे. स्वीमिंग के बाद बालो को जरूर धोए. ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करे.

 

Back to top button