हुआ बड़ा हादसा यात्रियों से भरी बस रेलिंग से टकराई डेढ़ दर्जन लोग हुए…

यमुना एक्सप्रेस वे से आएदिन सड़क दुर्घटनाएं की खबरें सामने आती रहती हैं। बुधवार सुबह तड़के यमुना एक्सप्रेस वे से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी, कि अचानत बस रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

सूचना मिलते ही पीआरवी 1877 घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गई। मौके पर पंहुची पुलिस ने बिना देरी किए घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि बस चलाते समय ड्राइवर को नींद आ गई और बस रेलिंग से टकरा गई। हादसे के बाद से ही ड्राइवर फरार है। पुलिस ड्राइवर को ढूंढने में लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक हादसे में 15 लोग घायल हैं जिनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हई है।

Back to top button