हींग के इस्तेमाल से पाएं खूबसूरत और चमकदार त्वचा

ज्यादातर लड़कियां खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाने के लिए मार्केट में मिलने वाली ब्यूटी क्रीम्स का इस्तेमाल करती है, पर हम आपको बता दें कि मार्केट में मिलने वाली ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह किचन में रखी चीजों का इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद होता है. हींग का इस्तेमाल खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है. यह त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. हींग के इस्तेमाल से पिंपल्स से लेकर झुर्रियों तक की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. हींग के इस्तेमाल से पाएं खूबसूरत और चमकदार त्वचा

1- अगर आप खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाना चाहती हैं तो हींग में गुलाब जल मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. रोजाना ऐसा करने से आपकी त्वचा खूबसूरत और चमकदार हो जाएगी. 

2- स्किन की नमी को बरकरार रखने के लिए हींग में दूध, गुलाब जल और शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धोएं. 

3- स्किन इन्फेक्शन से बचने के लिए थोड़े से पानी में हींग मिलाकर अपने चेहरे को साफ करें. अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या है तो मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल नींबू का रस और हींग मिलाकर चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो इसे साफ पानी से धोएं. ऐसा करने से पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती है.

Back to top button