बीजेपी को लगा बड़ा झटका! ‘हिन्दू युवा वाहिनी’ ने विरोध में उतारे प्रत्याशी

गोरखपुर: गोरक्षपीठाधीश्वर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद योगी आदित्यनाथ को पार्टी नेतृत्व द्वारा अपमानित किए जाने का आरोप लगाते हुए हिन्दू युवा वाहिनी (हियुवा) ने उत्तर प्रदेश राज्य विधान सभा चुनाव के लिए अपने 6 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।

अभी अभी: यूपी चुनाव से पहले अमित शाह ने युवाओं को लेकर दी बड़ी खुशखबरी, 70 लाख लोगों…

हिन्दू युवा वाहिनी

हियुवा ने किया 6 प्रत्याशियों का ऐलान

हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा बार-बार उपेक्षा से खिन्न होकर हियुवा ने अपने 6 उम्मीदवारों की सूची रात जारी कर दी जबकि शेष उम्मीदवारों की सूची जारी करने पर रात यहां होने वाली बैठक में विचार किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ के संगठन का BJP के खिलाफ बगावत का ऐलान

हालांकि योगी आदित्यनाथ हियुवा को सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन बताते हुए उम्मीदवारों की सूची को जारी करना अनुशासनहीनता बताया है। सिंह ने बताया कि विधान सभा खडडा क्षेत्र से अजय गोविन्द राव शिशु, पडरौना से राजन जायसवाल, कुशीनगर से राजेश्वर सिंह, सिसवा से ज्योति मणि त्रिपाठी, पनियरा से सतीश सिंह व फरेन्दा से जितेन्द्र शर्मा हियुवा के प्रत्याशी होंगे।

Back to top button