हिटमैन रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, पीछे छूटे धोनी-पठान…कोहली दूर-दूर तक नही…

रोहित शर्मा की कप्तानी पारी और लसिथ मलिंगा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उसके घर में मात दी. 46 रनों से जीत दर्ज कर मुबंई ने चेपॉक में चेन्नई के विजय रथ को रोकने में कामयाबी पाई. चेन्नई की चेपॉक पर यह 7 जीत के बाद पहली हार है. उसने 22 अप्रैल 2013 के बाद अपने घरेलू मैदान पर दूसरा मैच गंवाया.
इसके साथ ही मुंबई ने आईपीएल-2019 के प्लेऑफ में पहुंचने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए. चेन्नई की यह 12 मैचों में चौथी हार है, लेकिन वह अब भी 16 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है. मुंबई की 11 मैचों में 7वीं जीत है और वह 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है.





