हार के बाद बड़े बदलाव के साथ उतरेगी भारतीय टीम? वैभव सूर्यवंशी फिर मचाएंगे तहलका

 ट्राई सीरीज के अपने तीसरे मुकाबले में सोमवार को भारतीय ए टीम का सामना श्रीलंका ए टीम से होगा। रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में यह मैच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ सीरीज का आगाज करने वाली भारतीय टीम को अफगानिस्‍तान ए के खिलाफ पिछले मैच में DLS मैथ्‍ड से हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में तिलक वर्मा की कप्‍तानी वाली टीम की नजर जीत की पटरी पर लौटने पर होगी। दूसरी ओर श्रीलंका ए टीम मैन इन ब्‍लू से पिछले मैच में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। आइए जानते हैं कि इस मैच में भारत की संभावित प्‍लेइंग 11 क्‍या हो सकती है।

प्रियांश को बनाने होंगे रन

भारतीय टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर ने पिछले 2 मैच में अच्‍छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, 3 नंबर पर आते वाले प्रियांश आर्य की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। पहले मैच में फेल होने के बाद सलामी बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ कमाल की वापसी की। वैभव ने 22 गेंदों पर 44 रन की आतिशी पारी खेली तो सिंह ने 84 रन बनाए। इस मैच में प्रियांश ने 8 रन ही बनाए।

तिलक-रुतुराज शानदार फॉर्म में

मध्‍यक्रम में कप्‍तान तिलक वर्मा और उपकप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ कहर ढा रहे हैं। रुतुराज ने पहले मैच में शतक (101) और दूसरे मुकाबले में फिफ्टी (66) लगाई। वहीं तिलक दोनों मैच में अर्धशतक (60, 66) लगा चुके हैं। आयुष बदोनी को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। वहीं गेंदबाजी की जिम्‍मेदारी अरशद खान, विप्रज निगम और अंशुल कंबोज को थमाई जा सकती है।

भारत ए की संभावित प्‍लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्‍तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज।

भारतीय ए टीम

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्‍तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु।

Back to top button