भारत में हार्ले डेविडसन ने पूरे किए 10 साल, लॉन्च किया…

अमेरिकी बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन ने भारत में अपनी मौजूदगी के 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके को कंपनी ने खास तरीके से सेलिब्रेट किया है। हार्ले ने अपनी 10वीं सालगिरह पर Harley Davidson Stree 750 का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है जिसमें भारत की झलक नजर आती है।

इस स्पेशल एडिशन बाइक में अलग कलर स्कीम का उपयोग किया गया है साथ ही इसके पैटर्न और डिजाइन को देखकर यह पूरी तरह से देसी बाइक नजर आती है। बाइक पर किए गए पेंट जॉब में हार्ले के भारत में मौजूदगी के 10 साल नजर आते हैं वहीं इसके टैंक पर भारतीय फील देने वाली डिजाइन दिखाई देती है। हालांकि, बाइक में तकनीकी रूप से कोई बदलाव नहीं किया है। इस बाइक की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपए रखी गई है।

तो इसलिए असम के चाय उद्योग का स्वाद बिगड़ा, भारी मुश्किलों का करना पड़ रहा है सामना…

बाइक लॉन्च के मौके पर कंपनी के एमडी (इंडिया) संजीव राजशेखरण ने कहा कि भारत में 10 साल की लिजेसी तो अभी एक शुरुआत है और हम भारत में मोटरसाइकिल्स के दीवानों में जोश भरना जारी रखेंगे।

पेश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक

इस मौके पर कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक भी पेश की है। इस बाइक की खासियत है कि यह शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घटे की रफ्तार महज 3 सेकंड में पा लेती है। भारतीय बाजार में अगले साल यह बाइकउतारी जा सकती है। इसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत 30 लाख रुपए हो सकती है। सिंगल चार्ज पर शहर के अंदर 235 किमी तक चलने में सक्षम यह बाइक एसी वॉल सॉकेट से 12.5 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। फास्ट चार्जिंग ऑप्शन से केल 1 घंटे में फुल चार्ज का दावा।

Back to top button