विडियो: ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का ट्रेलर रिलीज, देखिए अर्जुन और श्रद्धा का अंदाज

‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म का प्रमोशन सोशल मीडिया पर शुरू हो चुका है। इस फिल्म की कहानी चेतन भगत के उपन्यास पर केंद्रित है। सोमवार को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया। यह एक इमोशनल लव स्टोरी है।

यह भी पढ़े: इस सिंगर ने आमिर खान को गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान किया कमरे से बाहर

विडियो: 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज, देखिए अर्जुन और श्रद्धा का अंदाज

ट्रेलर में अर्जुन कपूर रोमांस, एक्शन सबकुछ करते दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धा कपूर का अंदाज हमेशा की तरह बिंदास लड़की का है। आपको बता दें कि इससे पहले जारी हुए टीजर में अर्जुन ने पूछा था कि ‘ये हाफ गर्लफ्रेंड क्या होता है?’ ट्रेलर में इसी का जवाब अर्जुन के दोस्त भी जानने को उत्सुक नजर आए।

दूसरा इस ट्रेलर में श्रद्धा कपूर का अंदाज अर्जुन कपूर को हैरान करता दिख रहा है। इससे पहले फिल्म का एक पोस्टर लेखक चेतन भगत ने भी सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा किया था। इसमें श्रद्धा एक खिलाड़ी के तौर पर स्पोर्टी लुक में दिखाई दी। यह फिल्म 19 मई को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। आपको बता दें कि फिल्म में अर्जुन और श्रद्धा के अलावा रिया चक्रवर्ती लीड रोल में हैं।

आपको बता दें कि फिल्म ‘काय पो छे’ के बाद चेतन भगत के उपन्यास ‘थ्री मिस्टेक ऑफ माई लाइफ’ और ‘टू स्टेट्स’ पर फिल्में बन चुकी हैं। उनके उपन्यास पर बनने वाली तीसरी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ है। श्रद्धा और मोहित सूरी तीसरी बार साथ काम कर रही हैं। इससे पहले श्रद्धा उनके साथ फिल्म ‘आशिकी-2’ और ‘एक विलेन’ में काम कर चुकी हैं।

फिलहाल आप देखिए यह ट्रेलर जो अर्जुन कपूर ने जारी किया है।

 

Back to top button