हाथ में कंडोम पकड़े पैदा हुआ था ये बच्चा ! यहाँ जानें एक सनसनीखेज मामला …

अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली लूसी हेलेन (Lucy Hellein) ने 27 अप्रैल को हाथ में कंडोम पकडे अपने बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने डेक्सटर रखा। इसके कुछ दिनों बाद डेक्सटर की एक तस्वीर सोशल साइट्स पर वायरल हुई, जिसमें बच्चे ने हाथ में Intrauterine Device पकड़ा हुआ था, जिसे आम बोलचाल की भाषा में IUD ( गर्भनिरोधक यंत्र) कहा जाता है। हर जगह ये बात फैल गई कि अमेरिका में एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया है, जो हाथ में गर्भनिरोधक पकड़े पैदा हुआ था। लेकिन इस तस्वीर की असलियत कुछ और ही है।
हाथ में कंडोम
डॉक्टर्स ने बाद में निकाला था यंत्र…
-इस पूरे मामले की शुरुआत कुछ इस तरह हुई थी कि लूसी ने प्रेग्नेंसी से बचने के लिए Contraceptive Device (IUD) का उपयोग किया।
-लेकिन इसके ठीक 4 महीने बाद पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं। चूंकि, लूसी प्रेग्नेंट थी, इसलिए डॉक्टर्स ये डिवाइस गर्भ से नहीं निकाल पाए। इसके लिए उन्हें डिलिवरी का इंतजार करना था।
-पिछले महीने ही लूसी ने डेक्सटर को जन्म दिया, जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर बच्चे की ये फोटो अपलोड की। इसमें डेक्सटर ने हाथों में गर्भनिरोधक पकड़ा हुआ था।
-सभी को ऐसा लगा कि डेक्सटर इसे हाथों में लेकर ही पैदा हुआ था। लेकिन ऐसा नहीं है। फोटो के वायरल होने के बाद अब लूसी ने इसका सच सभी को बताया है।
-दरअसल, डेक्सटर के पैदा होने के बाद डॉक्टर्स ने लूसी के गर्भ से ये डिवाइस निकाला था। मात्र इस फोटो के लिए बच्चे के हाथ में डिवाइस थमाया गया था।
हाथ में कंडोम , कई जगह छापी गई ये गलत खबर
-वायरल होने के बाद इस फोटो को करीब 71 हजार बार शेयर किया गया था।
-बिना तस्वीर का पूरा सच जाने कई न्यूज चैनल्स और वेबसाइट्स पर भी ये झूठी खबर चलाई गई।
Back to top button