हाईवे पर एक खड़े ट्रक से टकराई कार UPRNN बनारस के जीएम की मौत, पत्‍नी की हालत गंभीर…

राजधानी में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में उत्तरप्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) बनारस के जनरल मैनेजर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जनरल मैनेजर की कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है।

यह है मामला 

मामला मोहनलाल गंज के हाईवे गौरा के पास का है। बताया जा रहा है कि उत्तरप्रदेश राजकीय निर्माण निगम बनारस के जीएम सुधीर कुमार तायल मीटिंग में शामिल होने के लिए लखनऊ आ रहे थे। कार में उनके साथ उनकी पत्नी संगीता तायल थी। उनकी कार हाईवे पर खड़े हुए एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। वहीं, मौके पर ड्राइवर जय नारायण और सुधीर कुमार की मौत हो गई।

सीएचसी देखने पहुंचे कर्मचारी 

हादसे की सूचना के बाद पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी सीएचसी पहुंचे। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गंभीर रूप से घायल पत्नी संगीता को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है।

Back to top button