हाईकोर्ट का डिप्टी रजिस्ट्रार बताकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार


ये भी पढ़े: अभी-अभी: पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने खराब रिश्तों के लिए भारत को ठहराया दोषी
ये मुकदमे नजीबाबाद के गांव मंडावली निवासी भूपेंद्र कुमार, अहसान अली व गांव रहमापुर साहनपुर निवासी आशीष कुमार ने आलोकनगर कल्याणपुर निवासी रामकिशोर वर्मा पर खुद को हाईकोर्ट का डिप्टी रजिस्ट्रार बता नौकरी के नाम पर 19.50 लाख की ठगी का आरोप लगाते दायर किए थे।
पीड़ितों में अपने बयान में बताया है कि रामकिशोर ने इन तीनों को पहले खुद को हाई कोर्ट का डिप्टी रजिस्ट्रार बताकर झांसे में लिया। फिर सीएम और मंत्रियों तक अपनी पहुंच का हवाला देकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 19.50 लाख रुपए ले लिए थे।
काफी समय बाद भी नौकरी न मिलने पर तगादा किया तो रामकिशोर ने इन सभी को फर्जी चेक थमा दिए। सभी चेक बाउंस हो जाने पर उलाहना दिया तो उसने नगद रुपये लौटाने का आश्वासन दिया।
पीड़ितों ने पुलिस में रिपोर्ट भी लिखाई लेकिन वहां भी इसने अपनी हनक से मामला अपने पक्ष में कर लिया। आखिर में पीड़ितों ने 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी।
जिसके बाद 22 मई को रामकिशोर के लिखाफ केस दर्ज हुआ था। रामकिशोर के खिलाफ हाईकोर्ट में दुकान दिलाने के नाम पर एक जूता व्यवसायी से 1.15 लाख की ठगी करने का भी केस दर्ज है।





