हवा से कार्बन सोख लेती है यह मशीन, जानें कहां लगी है और कैसे करती है काम

 दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन को लेकर बहस छिड़ी हुई है। सभी देशों को कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए कहा जा रहा है। मगर, एक स्विस स्टार्टअप बिल्कुल नए तरीके के समाधान के साथ सामने आया है। इसने एक बड़ी सी मशीन लगाई है, जो हवा से कार्बन डाइऑक्साइड गैस को खींच लेती है। फास्ट कंपनी के एडेल पीटर्स ने यह जानकारी दी है।

हवा से कार्बन सोख लेती है यह मशीन

उन्होंने बताया कि ज्यूरिख स्थित क्लाइमवर्क्स CO2 कलेक्टर्स को एक शिपिंग कंटेनर्स में लगाया गया है। इसमें लगे छोटे-छोटे पंखे कलेक्टर्स में हवा खींचते हैं, जहां एक स्पंज जैसा फिल्टर कार्बन डाइऑक्साइड को सोखता है। इसे बाद में शुद्ध रूप में बेचा जा सकता है या किसी अन्य उत्पाद को बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है या जमीन में दफन कर सकते हैं।

सऊदी अरब: एक से ज्यादा शादी को वक्त की बर्बादी बताने वाला शख्स बनेगा राजा

आखिरकार, सरकारें और कॉर्पोरेशन्स वातावरण से कार्बन डाई ऑक्साइड को हटाने और जलवायु परिवर्तन के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए भुगतान कर सकते हैं। हालांकि, इस दिशा में व्यापक प्रभाव दिखाने के लिए मशीन को बड़े पैमाने पर बनाने की जरूरत होगी।

क्लाइमवर्क्स का अनुमान है कि वैश्विक उत्सर्जन के एक प्रतिशत कार्बन को हटाने के लिए उसे साढ़े सात लाख शिपिंग कंटेनर के आकार की इकाई लगानी होगी। हालांकि, धरती को बचाने के लिए यह संख्या कोई बड़ी नहीं है। वैसे बता दें कि शंघाई बंदरगाह के जरिए इतने कंटेनर हर दो सप्ताह में भेजे जाते हैं।

Back to top button