हरिका द्रोणावल्ली वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवे नंबर पर पंहुची

नई दिल्ली : पिछले कुछ महीनों से बेहतरीन प्रदर्शन करती आ रहीं भारतीय महिला शतंरज खिलाड़ी हरिका द्रोणावल्ली मंगलवार को जारी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 5 में पहुंच गई हैं। उन्होंने हालिया प्रदर्शन के दम पर पांच स्थान की छलांग लगाते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है।
हरिका द्रोणावल्ली का रहा अब तक शानदार प्रदर्शन
हरिका ने हाल ही में चेंग्दू में हुई फिडे महिला ग्रांप्री. का खिताब अपने नाम किया। वह इस समय चीन शतरंज लीग में खेल रही हैं। उन्होंने मंगलवार को लीग में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की है और उनके प्रदर्शन को देखकर लगता नहीं की वह रूकने वाली हैं।
उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत उनकी टीम शांगडोंग लीग में शीर्ष स्थान पर है। अपने से कम रैंकिंग वाली खिलाड़ी डु युजिन के खिलाफ खेलते हुए वह उन पर पूरे समय हावी रहीं। उन्होंने कहा, मेरी विपक्षी खिलाड़ी ने अच्छा खेल खेला, लेकिन कुछ गलतियां कर दीं। मैंने इसका फायदा उठाया और उन्हें मात दी।





