हरभजन ‘सिंगिंग’ की दुनिया में रखेंगे कदम, क्रिकेट के मैदान को छोड़ दिखाएंगे सुरों का जादू

सचिन तेंदुलकर के बाद दिग्गज ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह भी सिंगिंग की दुनिया में अपना डेब्यू करने जा रहे है। हरभजन सिंह कंपोजर मिथुन के साथ एकल गीत को गाते नजर आएंगे। इस गीत का इस साल दिसंबर में इसका प्रीमियर होगा।हरभजन 'सिंगिंग' की दुनिया में रखेंगे कदम

दिग्गज ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह अब गायन में हाथ आजमाने जा रहे हैं। वह मिथुन द्वारा संगीतबद्ध एकल गीत को गाएंगे। यह गाना वास्तविक जीवन के उन नायकों के योगदान को समर्पित होगा, जिन्होंने राष्ट्र के कल्याण में अहम योगदान दिया है।

मिथुन ने अपने बयान में कहा, ”इस विचार को हरभजन ने मेरे साथ साझा किया था। हम कुछ समय से करीबी दोस्त हैं और उन्होंने हमेशा संगीत में अपनी दिलचस्पी जाहिर की है। वह हमारी संस्कृति और हमारी समृद्ध विरासत को दर्शाने के लिए कुछ करना चाहते थे।”

यह वीडियो भारत के विभिन्न राज्यों में फिल्माया जाएगा और इसमें आम लोगों के वास्तविक जीवन को दिखाया जाएगा, जिन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है और अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने  हैं।  यह एकल गीत हिंदी और अंग्रेजी (संयोजन) में होगा और इस साल दिसंबर में इसका प्रीमियर होगा। 

Back to top button